Chhattisgarh News: पुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते मई 2026 में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनें अब पुरी के बजाय मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और समाप्त होंगी।
Chhattisgarh News: पुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य का असर अब रेल यात्रियों पर दिखाई देगा। निर्माण कार्य के चलते मई 2026 में कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन (Malatipatpur Railway Station) से शुरू और समाप्त करने का फैसला लिया है, जिससे यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है।
रेलवे के अनुसार 17 और 24 मई 2026 को चलने वाली 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस अब मालतीपाटपुर तक ही जाएगी। वहीं 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 19 और 26 मई को मालतीपाटपुर से रवाना होगी।
12993/12994 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस, 22973/22974 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस और 22909/22910 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस के संचालन में भी बदलाव किया गया है। निर्धारित तिथियों पर ये ट्रेनें पुरी स्टेशन की जगह मालतीपाटपुर से संचालित होंगी।
20917/20918 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस और 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस भी इस बदलाव से प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और स्टेशन की जानकारी जरूर जांच लें।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपडेटेड समय-सारणी अवश्य देखें।
पुरी रेलवे स्टेशन पूर्वी भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है और धार्मिक पर्यटन के लिहाज से इसकी अहम भूमिका है, क्योंकि यह जगन्नाथ मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं का प्रमुख प्रवेश द्वार है। बढ़ती यात्री संख्या और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्वी तट रेलवे द्वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म उन्नयन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसी निर्माण कार्य के चलते कुछ दिनों के लिए कई ट्रेनों का परिचालन पुरी के बजाय पास के मालतिपतपुर रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है।