खमतराई थाना इलाके की रहने वाली नाबालिक लड़की राजिम नवापारा में रहने वाले तुलेश्वर बांधे के बीच प्रेम सम्बन्ध है। तीन साल पहले तुलेश्वर ने एक बाइक खरीदी थी, जिसे किसी ने आग लगा दी थी।
रायपुर. जिले के भनपुरी इलाके में रहने वाली नाबालिक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को जन्मदिन पर बाइक गिफ्ट करने के लिए अपने ही घर से एक लाख 73 हजार रुपए चोरी कर लिए। घर वालों को जब पैसे नहीं मिले तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार खमतराई थाना इलाके की रहने वाली नाबालिक लड़की राजिम नवापारा में रहने वाले तुलेश्वर बांधे के बीच प्रेम सम्बन्ध है। तीन साल पहले तुलेश्वर ने एक बाइक खरीदी थी, जिसे किसी ने आग लगा दी थी। वो बाइक उसने डाउन पेमेंट कर के खरीदी थी। जिसके कारण उसे उसकी पूरी क़िस्त चुकानी पड़ रही थी।
ऐसे में वो दूसरी बाइक नहीं खरीद पा रहा था। उसने ये बात अपनी प्रेमिका को बताई। जिसके बाद नबालिग ने 4 नवंबर को अपने घर के आलमारी में रखे एक लाख 73 हजार रुपए चुरा लिए और उसे अपने प्रेमी को उसके जन्मदिन पर बाइक खरीदने के लिए दे दिया।
पिता ने जब अपने रखे हुए पैसे अलमारी से लेने गए तो उनके होश उड़ गए। पैसे वहां थे ही नहीं। उन्होंने इसकी शकायत खमतराई थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर घरवालों से पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस नाबालिग और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है।