रायपुर

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश की एंट्री, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग में बरसे बादल, वज्रपात की चेतावनी

Monsoon 2024: रायपुर छोड़कर दुर्ग, जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया है। ( CG Weather Update ) हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है..

3 min read
Jun 02, 2024

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में नौतपा ने खूब तपाया है। दिन और रात में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। वहीं आज नौतपा के अंतिम दिन अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। ( CG Weather Update) रायपुर छोड़कर दुर्ग, जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ है। हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर रायपुर में भी बादल छाए हुए है। संभवता: देर शाम तक बारिश हो सकती है।

Monsoon 2024: 20 वर्षाें में नौतपा इस बार सबसे ज्यादा तपा

Monsoon 2024: पिछले 20 वर्षों में इस बार का नौतपा सबसे ज्यादा तपा है। प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट ही बारिश हुई है। यही नहीं, राजधानी में तो बूंदाबांदी भी नहीं हुई। इस कारण न केवल दिन, बल्कि रात भी काफी गर्म रहे हैं। दिन में तो लू जैसे हालात रहे।

CG Monsoon 2024: आ गई मानसून के आने की तारीख

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 2 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ अंधड़ चलेगी। ( Chhattisgarh Monsoon 2024 Update ) वज्रपात होने की भी आशंका है। आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। प्रदेश में मानसून 15 जून को दस्तक दे सकता है।

CG Monsoon 2024: दिन व रात काफी गर्म रहा

राजधानी शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रहा। वहीं, रात का तापमान 31.9 डिग्री रहा। यानी दिन व रात काफी गर्म रहे। ( Chhattisgarh Monsoon 2024 Update ) राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा के कारण न केवल राजधानी, बल्कि पूरा प्रदेश तप रहा है। नाैतपा 25 मई से शुरू होने के बाद दिन व रात काफी गर्म होने से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है।

CG Monsoon 2024 Latest Update: यहां चल रही भीषण लू

पंखे, कूलर तो काम ही नहीं कर रहे हैं। उमस के कारण चिपचिपी गर्मी भी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 7.3 डिग्री तक अधिक है। ( CG Monsoon 2024 Latest Update ) बिलासपुर में दोपहर का तापमान 44.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा है। यानी यहां भीषण लू चल रही है। वहीं रात का तापमान भी 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9.8 डिग्री अधिक रहा।

South West Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Monsoon in Chhattisgarh: दो दिन बाद 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़

पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर व पेंड्रारोड में हल्की बारिश हुई। ( CG Monsoon 2024 Latest Update ) अगले दो दिन बाद बस्तर संभाग के कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से अंधड़ चल सकती है। गाज गिरने की भी आशंका है।

Updated on:
03 Jun 2024 07:52 am
Published on:
02 Jun 2024 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर