
CG News: नवतपा के आठवें दिन दिनभर आसमान से आग बरसी। नवतपा के दूसरे दिन से तेज धूप बरकरार है। बाकी दिनों की भांति आठवें दिन भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ( Chhattisgarh Weather Update ) शनिवार को दिन का पारा 45.8 डिग्री पर रहा। वहीं नवागढ़ में लू से कई लोगों की मौत की खबर भी आ रही है।
CG News: इस बार नवतपा लगते ही दूसरे दिन से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। पिछले 10 साल में पहली बार इस नवतपा में तापमान 47 डिग्री के पार रहा। ( Nautapa 2024 ) नवतपा के छठवें सातवें दिन साल का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 47 डिग्री रिकार्ड किया गया।
इसके साथ ही हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने से उमस ने भी लोगों को परेशान किया। ( CG News ) सुबह से तेज धूप निकल रही, इसके कारण लोगों को बढ़ी हुई गर्मी का अहसास हुआ। आठवें दिन दो डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। ( Nautapa 2024 ) फिर तापमान 45 के पार रहा। इससे नवागढ़ नगर पंचायत में कई लोगों की लू से मौत की खबर सामने आ रही है। इसमें मिलाप केशरवानी पिता लक्ष्मी (65) शुक्रवार की रात अचानक तबियत खराब हुई। उल्टी दस्त शुरू हो गया।
अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशन देवांगन (51) का भी उल्टी दस्त होने से अस्पताल ले जाने से मौत हो गई। इसी तरह संत साहेब (55), फूलकी बाई पति दयाराम चौहान (70), खोलबहरा चौहान (65) का उल्टी दस्त होने से घर पर ही डेथ हो गई। ( CG News ) तेज गर्मी व उमस के कारण बेचैनी बढ़ी और तबियत खराब हो रही है।
नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी ने बताया कि नगर पंचायत में नवागढ़ में 5 लोगों की मौत हुई है। एक को छोड़कर सभी की उम्र 55 से ज्यादा है। ( CG News ) गर्मी के कारण तबियत खराब होने से मौत हुई है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
अमूमन नवतपा में बारिश होती ही है। लेकिन इस बार बारिश नहीं हो रही है। साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दूसरे दिन से जिले का तापमान 45 से कम नहीं रही। ( CG Weather Department ) मौसम विभाग के अनुसार 3 जून से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। नवतपा के आखिरी में सूरज ज्यादा तपा। 2 जून को नवतपा की विदाई भी हो जाएगी। इस दिन भी पारा 45 डिग्री पहुुंचने की संभावना है।
जांजगीर चांपा के पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनओं में चार लोगों की मौत हो गई। ( CG Weather Department ) लगातार मौतों से एक ओर स्वास्थ्यकर्मी में पशोपेश में हैं, तो वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में दहशत का आलम है। बताया जा रहा है अधिकतर मौत हीटवेव की वजह से हुई है। क्योंकि ग्रामीण अंचल के लोग भीषण गर्मी के दौर में खान पान में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते लोगों की जाने जा रही है।
दूसरी ओर क्षेत्र में महुआ शराब की अवैध बिक्री भी एक कारण माना जा रहा है। क्षेत्र के लोग महुआ शराब के प्रेमी हैं। इससे लिवर, किडनी डैमैज हो रहा है। इससे लोगों की जान जा रही है। ( CG Weather Department ) पहली घटना 29 मई को हुई है। जिसमें अश्वनी साहू पिता पंचराम साहू 65 को इलाज के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि अश्वनी साहू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला पकरिया झूलन का है।
जहां सेवक राम पिता सनीराम 50 को 31 मई को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर के कई अंगों में इंफेक्शन होने से मौत होना बताया। तीसरा मामला 31 मई का है। ( CG Weather Department )जहां भिलौनी निवासी चंद्रप्रकाश पिता रामखिलावन शुक्ला 75 को इलाज के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि सेप्टिक शॉक लगने से उसकी मौत हुई है। ( CG News ) चौथा मामला 31 मई का है। यहां लोहर्सी निवासी फिरतिन बाई पति मनहरण 62 को भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने जहर पी ली थी। इस वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल सीएचसी के कर्मचारियों ने मामले की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी है। सूचना मिलने पर पुलिस सस्पेक्टेड मामलों की जांच कर रही है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
3 Jun 2024, 7:55 AM IST
Published on:
2 Jun 2024, 2:21 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसमाचार




