Monsoon 2024: अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। ( CG Monsoon 2024 ) शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है
Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में अब जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। इससे पहले ही प्रदेश में प्री-मानसून बारिश एक्टिव हो गया है। इसका असर अब कुछ ही घंटों में नजर आए। ( CG Monsoon 2024 ) मौसम विभाग के अनुसार अगले 90 मिनट के अंदर प्रदेश के पांच जिलों में प्री-मानसून बारिश शुरू हो जाएगी।
Monsoon 2024: मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पांच जिले कांकेर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद और नारायणपुर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। ( CG Monsoon 2024 ) शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
आज सुबह से बादल साफ है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ गया। रायपुर समेत अन्य जिलों में भी यही हाल है। ( Chhattisgarh Monsoon News) मौसम विभाग के अनुसार शाम होते ही हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।
वहीं मानसून अभी उत्तरी सीमा गोवा, गडग, नारायणपेट, नरसपुर और इस्लामपुर है। दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के वजह से अगले 24 घंटे के दौरान धूप, बादल के बीच रायपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। ( Chhattisgarh Monsoon Update ) अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 9 से 10 जून तक बस्तर में एंट्री कर सकता है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर में मानसून 13 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके पहले प्री मानसून से शहर तरबतर करने के लिए मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रही हैं। माैसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22 .8 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बीती रात हुई बारिश से रात के तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कम हुआ है। उमस से लोग अभी भी परेशान हैं। अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।