16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon 2024: कुछ ही घंटों में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, अगले 2 दिनों तक होगी भयंकर बारिश

Monsoon 2024: मौसम विभाग के अनुसार बस्तर समेत कई जिलों में आज भी भयंकर बारिश के आसार है। वहीं गरज-चमका होने की भी संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 6 Jun 2024, 6:57 AM IST

Monsoon 2024

Monsoon 2024: मानसून तेजी से बस्तर की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि 10 जून तक यह बस्तर पहुंच जाएगा। इससे पहले बस्तर में बारिश की स्थिति लगातार बन रही है। सोमवार को जहां दिनभर बस्तर में बादल छाए रहे और तापमान 6 डिग्री नीचे चला गया तो वहीं मंगलवार को सुबह से धूप ने एक बार फिर बेचैन किया। इसके बाद शाम को फिर मौसम बदला और और शाम 5 बजे के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: 18 जून से पहले मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले तीन दिनों तक होगी भयंकर बारिश

Monsoon 2024: बस्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून

दिनभर जहां तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच बना रहा तो वहीं शाम को तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच आ गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से नीचे चल रहा है। अब बुधवार से बस्तर में प्री मानसून फुहारें पड़ेंगी। अभी मानसून को बस्तर की ओर बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति मिल रही है। अगर मौसम इसी तरह का बना रहता है तो इस साल मानसून समय पर बस्तर पहुंचेगा। ऐसी स्थिति के बीच इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया गया। पिछले साल ऐसा नहीं हो पाया था। हालांकि बारिश पर्याप्त थी।