रायपुर

Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: म्यूल बैंक खातों का महादेव सट्टे से भी कनेक्शन, बैंक वालों पर भी होगी कार्रवाई!

Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: रायपुर में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2025, 11:33 AM IST
Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: म्यूल बैंक खातों का महादेव सट्टे से भी कनेक्शन, बैंक वालों पर भी होगी कार्रवाई!
Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: म्यूल बैंक खातों का महादेव सट्टे से भी कनेक्शन, बैंक वालों पर भी होगी कार्रवाई!

Patrika Raksha Kavach Abhiyaan: छत्तीसगढ़ के रायपुर में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। दूसरी ओर 20 और संदेहियों को उठाया गया है।

म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क महादेव सट्टा ऐप से भी जुड़ गया है। कई बैंक खाते ऐसे मिले हैं, जिसमें 50-50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। इस मामले में पुलिस बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि रेंज साइबर थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में साइबर ठग, उनके एजेंट, म्यूल बैंक खाताधारक शामिल हैं।

तोमेश कौशल, सत्यम, सौरभ, गोविंद यादव

CG Cyber Fraud: परिजन बोले-बड़े लोगों की गिरफ्तारी नहीं

गिरफ्तार आरोपियों को जब कोर्ट में पेश करने ले जाया जा रहा था, उस दौरान बड़ी संख्या में उनके परिजन सिविल लाइन थाने के बाहर जमे थे। इस दौरान परिजनों का आरोप था कि मामले में बड़े लोगों को पकड़ा नहीं जा रहा है। छोटे खातेधारकों को ही पकड़ा जा रहा है। इसमें कई बड़े एजेंट और बैंककर्मियों की मिलीभगत है। उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

संगीता मांझी, यमन बंजारे

दूसरे दिन ये पकड़े गए: दूसरे दिन पुलिस ने महासमुंद और रायपुर से सत्यम सेवानी, सौरभ कुमार शर्मा, संगीता मांझी, गोविंद कुमार, यमन बंजारे और तोमेश कौशल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

कम्प्यूटर की पढ़ाई और उसी से ठगी

साइबर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार नाइजीरिया के तीन युवक एबदुलाजीज बेना राबीयू, मोह. बसीर सुलेमान और अमीनू गरबा पिछले तीन साल से नवा रायपुर में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के बारे में विदेश मंत्रालय को जानकारी भेज दिया है। तीनों के खिलाफ 60 से ज्यादा ऑनलाइन ठगी के मामले हैं।

उत्कर्ष बैंक में सबसे ज्यादा म्यूल खाते

रायपुर के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 104 म्यूल खाते खुले हैं। इसके अलावा एसबीआई, इंडसइंड, एचडीएफसी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बैंक खाते खोले गए हैं। इन बैंक खातों को खुलवाने में साइबर ठगों के एजेंटों और बैंक कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है। इस लिए उनकी भी जांच शुरू हो गई है। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

महादेव सट्टे मामले का लिंक भी जुड़ा

सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने के अलावा महादेव सट्टा ऐप की ब्लैकमनी को भी खपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पकड़े गए कई आरोपियों के बैंक खातों में 1-1 करोड़ तक भी आदान-प्रदान हुआ है। हालांकि पुलिस साइबर ठगी के एंगल से जांच को प्राथमिकता दे रही है।

दूसरे दिन ये पकड़े गए

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन पुलिस ने महासमुंद और रायपुर से सत्यम सेवानी, सौरभ कुमार शर्मा, संगीता मांझी, गोविंद कुमार, यमन बंजारे और तोमेश कौशल को गिरफ्तार किया है। मामले में सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

Updated on:
25 Jan 2025, 11:33 AM IST
Published on: