28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक से 4 लाख की नकदी लूट भागे नकाबपोश लुटेरे, डायनामाइट से बैंक को उड़ाने की दी धमकी

दो बंदूकधारी नकाबपोश लुटेरे बैंककर्मियों को बंधक बनाकर शनिवार अपराह्न इंडियन बैंक शाखा से 4 लाख की नकदी लूट कर भाग गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 7 Oct 2023, 8:25 PM IST

Loot of Rs 4 lakh from bank in Kishangarh

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर)। दो बंदूकधारी नकाबपोश लुटेरे बैंककर्मियों को बंधक बनाकर शनिवार अपराह्न इंडियन बैंक शाखा से 4 लाख की नकदी लूट कर भाग गए। लुटेरों ने कैश काउंटर से पैसा निकालकर जल्द उन्हें देने अन्यथा बैंक समेत कर्मियों को डायनामाइट लगाकर उड़ाने की धमकी भी दी।

लुटेरों ने टिमटिमाती लालबत्ती युक्त एक डायनामाइट जैसा यंत्र बैंक की दीवार पर लगा दिया। इससे घड़ी चलने जैसी आवाज सुनाई देने लगी। इससे डरे सहमे बैंककर्मियों ने कैश काउंटर से नकदी एकत्र कर थैली में डालकर लुटेरों को थमा दी। रुपयों से भरी थैली हाथ लगते ही दोनों लुटेरे उन्हें स्टेशनरी कक्ष में बंद कर भाग गए।

यह भी पढ़ें : टूटकर गिरा 11 केवी का विद्युत तार, बाइक सवार युवक व युवती की दर्दनाक मौत

इसके बाद असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर पवन मित्तल ने बैंक के पास ही स्थित चाय वाले युवक को फोन कर बुलाया और स्टेशनरी कक्ष का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर डिप्टी मनीष शर्मा एवं मदनगंज थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। बैंक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में लुटेरे नजर आ रहे हैं।