28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूटकर गिरा 11 केवी का विद्युत तार, बाइक सवार युवक व युवती की दर्दनाक मौत

चित्तौसा से पुहानिया जाने वाले कच्चे रास्ते की सीमा पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक पर जा रहे युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Oct 2023, 8:47 PM IST

Electric Wire Broken young man and girl died in Jhunjhunu

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण

सिंघाना (झुंझुनूं)। चित्तौसा से पुहानिया जाने वाले कच्चे रास्ते की सीमा पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक पर जा रहे युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि चित्तौसा निवासी प्रवीण कुमार पुत्र देवेन्द्रसिंह राजपूत (21) पुहानिया निवासी रवीना पुत्री राजेन्द्र यादव (20) को पुहानिया छोड़ने के लिए बाइक पर जा रहा था। चित्तौसा व पुहानिया की सीमा के पास अचानक 11 केवी का विद्युत तार टूटकर नीचे गिरा।

करंट की चपेट में आने से प्रवीण व रवीना झुलस गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को खेतड़ी नगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे में बाइक भी जल गई। पुलिस ने जली हुई बाइक को भी अपने कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार जीप ने मारी बाइक को टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

आर्मी की कर रहा था तैयारी
मृतक रवीना अपने धर्म के भाई प्रवीण कुमार के पास चित्तौसा आई हुई थी। वहीं मृतक प्रवीण कुमार आर्मी की तैयारी कर रहा था।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग