रायपुर

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, ‘तीन पैनल 777’ चलाने वाले नमन जग्गी, आयुष जैन गिरफ्तार

Chhattisgarh Online Satta: रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा करते हुए नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है।
2 min read
May 06, 2026
ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार (photo source- Patrika)
ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Online Satta: रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर 9 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Chhattisgarh Online Satta: तीन वेबसाइट के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टे के लिए तीन अलग-अलग वेबसाइट संचालित कर रहे थे। वे “मास्टर आईडी” और कई पैनल सिस्टम के जरिए लोगों को जोड़ते थे, जिससे यह नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित हो रहा था।

करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी गहन जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस सट्टा सिंडिकेट के संबंध शहर के कुछ बड़े व्यवसायियों और सर्राफा व्यापारियों से हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

‘तीन पैनल 777’ नाम से ऑपरेट हो रहा था नेटवर्क

जानकारी के मुताबिक आरोपी “तीन पैनल 777” नाम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों को जोड़कर यह नेटवर्क तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 कार, 5 मोबाइल फोन और लगभग 6 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Chhattisgarh Online Satta: पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 17 अप्रैल को पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के कथित मास्टरमाइंड Babu Khemani को Mumbai से गिरफ्तार किया था। उसके पास से BMW समेत करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए हाई-प्रोफाइल लोगों तक पहुंच बना रहे थे। पुलिस अब इस पूरे मामले के विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Updated on:
06 May 2026 04:02 pm
Published on:
06 May 2026 04:02 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप