रायपुर

अब खुलेगा करोड़ों के नेटवर्क का राज! रायपुर के नव्या मलिक केस में आया बड़ा ट्विस्ट, जानें कौन है ये Drugs Queen?

Drugs Queen Navya Malik Update: रायपुर के चर्चित नव्या मलिक ड्रग्स केस में ED की एंट्री हो गई है। अब जांच ड्रग्स नेटवर्क से आगे बढ़कर मनी ट्रेल, बैंक खातों और कथित अवैध कमाई तक पहुंच गई है।

2 min read
Jun 23, 2026
Drugs Queen Navya Malik Case
Drugs Queen Navya Malik Case: जानें कौन है ये ड्रग्स क्वीन?(photo-patrika)

Drugs Queen Navya Malik Case: छत्तीसगढ़ के चर्चित ड्रग्स मामले में अब जांच का दायरा बढ़ गया है। कथित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक से जुड़े केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। रायपुर पुलिस से ईडी ने मामले के दस्तावेज, चार्जशीट और जांच से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं। अब एजेंसी ड्रग्स नेटवर्क के साथ-साथ पैसों के लेन-देन, बैंक खातों, संपत्तियों और कथित अवैध कमाई के स्रोतों की जांच करेगी। ईडी की एंट्री के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों पर भी नजर बढ़ गई है।

ED Investigation: कहां गया ड्रग्स कारोबार का पैसा?

ईडी अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित ड्रग्स कारोबार से कमाई गई रकम कहां निवेश की गई, किन खातों में पहुंची और उसे छिपाने या वैध दिखाने के लिए किन तरीकों का इस्तेमाल किया गया। जांच के दायरे में बैंक खाते, डिजिटल ट्रांजेक्शन, संपत्तियां और संदिग्ध निवेश शामिल हो सकते हैं। ईडी की एंट्री के बाद उन लोगों पर भी नजर बढ़ गई है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए थे, लेकिन वे चार्जशीट का हिस्सा नहीं बने।

कैसे शुरू हुआ था रायपुर ड्रग्स केस?

इस हाईप्रोफाइल मामले की शुरुआत 23 अगस्त 2025 को हुई थी। रायपुर पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स के साथ हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस जांच मुंबई तक पहुंची, जहां से नव्या मलिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, नव्या पर आरोप था कि वह रायपुर के हाईप्रोफाइल सर्किल में सक्रिय एक ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी थी।

Drugs Queen Case: कौन है नव्या मलिक?

नव्या मलिक (Drugs Queen Navya Malik) रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस जांच में उसका नाम कथित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा सामने आया था। मामले के बाद वह रायपुर के सबसे चर्चित ड्रग्स प्रकरणों में से एक का केंद्र बन गई। पुलिस जांच के दौरान उसके संपर्कों और नेटवर्क को लेकर कई दावे सामने आए थे, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया।

मोबाइल जांच में मिले थे 850 संपर्कों के दावे

मामले ने उस समय और चर्चा पकड़ी जब पुलिस ने दावा किया कि नव्या मलिक के मोबाइल फोन की जांच में करीब 850 प्रभावशाली लोगों के संपर्क मिले थे। जांच में नेताओं, कारोबारी परिवारों, होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों, ऑटोमोबाइल कारोबारियों, क्लब संचालकों और नाइटलाइफ सर्किट से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की बात कही गई थी। हालांकि इन लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई और अधिकांश नाम चार्जशीट में शामिल नहीं हुए।

ED जांच से बढ़ सकती है नेटवर्क से जुड़े लोगों की मुश्किलें

अब ईडी की जांच शुरू होने के बाद इस मामले का आर्थिक पहलू सबसे अहम माना जा रहा है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित ड्रग्स नेटवर्क का पैसा किस तरह चलता था और इसके पीछे कौन-कौन से आर्थिक कनेक्शन (High Profile Drugs Network) जुड़े थे। ईडी की जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Published on:
23 Jun 2026 04:40 pm