रायपुर

Chhattisgarh News: महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की बड़ी घोषणा

Chhattisgarh news: बस्तर संभाग के जिलों में पोर्टल खोला जाएगा, जिसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी आवेदन और पंजीयन की सुविधा शुरू की जाएगी। इस माध्यम से सरकार का उद्देश्य उन पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाना है।
2 min read
Jun 25, 2026
Mahtari Vandan Yojana
महतारी वंदन योजना (photo-unsplash)

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की हजारों ऐसी विवाहित महिलाओं के लिए राहत की खबर है, जो अब तक किसी कारणवश योजना से नहीं जुड़ पाई थीं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट किया है कि सरकार जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल दोबारा खोलने जा रही है, ताकि छूटी हुई पात्र महिलाओं को आवेदन का एक और मौका मिल सके।

हर महीने एक हजार रुपये

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। पोर्टल खुलने से बड़ी संख्या में ऐसी महिलाओं को राहत मिलेगी जो लंबे समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही थीं।

पात्र महिलाओं को लाभ देने की तैयारी

पोर्टल शुरू होने के बाद पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगी। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इसका लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुमति

मंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुमति मिल चुकी है और विभागीय स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है। संभावना है कि अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद नई पात्र महिलाएं और पहले चरण में छूट गई महिलाएं अपना आवेदन कर सकेंगी। सरकार का कहना है कि पहले चरण में लाखों महिलाओं ने आवेदन किया था, लेकिन दस्तावेजों की कमी, तकनीकी त्रुटियों या पात्रता संबंधी कारणों से कई महिलाओं का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया था।

ये होंगे दस्तावेज

ऐसे में अब यह दूसरा मौका उन महिलाओं के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये यानी सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद महिलाओं को आधार कार्ड, बैंक खाता, निवास प्रमाण पत्र और विवाह संबंधी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

Updated on:
25 Jun 2026 02:15 pm
Published on:
25 Jun 2026 01:09 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?