रायपुर

NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म? मंत्री जायसवाल ने 4 मांगें मान लीं, 3 मांगों पर बनी समिति…

NHM Strike: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 10 में से 4 प्रमुख मांगों को मान लिया गया है।
2 min read
Sep 20, 2025
NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म? मंत्री जायसवाल ने 4 मांगें मान लीं, 3 मांगों पर बनी समिति...(photo-patrika)
NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म? मंत्री जायसवाल ने 4 मांगें मान लीं, 3 मांगों पर बनी समिति...(photo-patrika)

NHM Strike: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की 10 में से 4 प्रमुख मांगों को मान लिया गया है। शेष 3 मांगों के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है, जबकि बाकी 3 मांगों पर बातचीत अभी जारी है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आएंगे। जायसवाल ने स्वीकार किया कि हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है।

NHM Strike: ये है पूरा मामला...

एनएचएम (National Health Mission) कर्मचारियों की हड़ताल पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल रही थी। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में वेतन वृद्धि, मेडिकल अवकाश, कैशलेस इलाज की सीमा और ग्रेड पे बढ़ोतरी शामिल थी। छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पतालों में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली थी।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों की मांगों का अवलोकन कर उनसे बातचीत की, और 4 मांगें पूरी कर दी गई हैं। शेष मांगों के लिए समिति गठित की गई है और अन्य मांगों पर अधिकारियों के साथ चर्चा जारी है। सरकार का उद्देश्य हड़ताल को जल्दी समाप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाना और कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान करना है

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा

उन्होंने कहा कि सचिव और एनएचएम एमडी से बातचीत के बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जो उचित नहीं है। मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि 30 दिन का मेडिकल अवकाश और 27 में 22 फीसदी वेतन वृद्धि की मांग पूरी कर दी गई है। इसके अलावा, 10 लाख तक कैशलेस इलाज में 5 लाख की सीमा तय की गई है।

ग्रेड पे बढ़ाने संबंधी मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और इसमें जीएडी व वित्त विभाग के नियमों की जांच कर 3 माह में निर्णय लिया जाएगा। इस निर्णय के बाद कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने की संभावना बढ़ गई है और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

Updated on:
20 Sept 2025 10:52 am
Published on:
20 Sept 2025 10:52 am