रायपुर

NIT Raipur: नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे युवा! NIT रायपुर में बनेगा 88.76 करोड़ का सेंटर

NIT Raipur Centre of Excellence: रायपुर के NIT परिसर में 88.76 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। यहां AI, रोबोटिक्स समेत सात आधुनिक लैब विकसित होंगी, जहां युवाओं को रिसर्च, तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप शुरू करने का मौका मिलेगा।
6 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 3:40 PM IST
NIT Raipur
NIT Raipur: नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे युवा!(photo-patrika)

NIT Raipur: छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा, रिसर्च और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) परिसर में 88 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बनने वाले श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की आधारशिला रखी। इस सेंटर में आधुनिक तकनीक से जुड़ी सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। यहां विद्यार्थियों को रिसर्च, नए तकनीकी प्रयोग, प्रोटोटाइप तैयार करने और अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलने की सुविधाएं मिलेंगी।

Engineering and Technology: 88.76 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सेंटर

NIT रायपुर परिसर में बनने वाला यह सेंटर छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। परियोजना की कुल लागत करीब 88.76 करोड़ रुपए है। इसमें मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन की ओर से 71 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान दिया जा रहा है। इस केंद्र का नाम उद्यमी रामदेव अग्रवाल की माता श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल की स्मृति में रखा गया है।

AI, रोबोटिक्स समेत सात आधुनिक लैब होंगी स्थापित

इस सेंटर में उभरती तकनीकों से जुड़ी सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा, थ्री-डी प्रिंटिंग, एआर-वीआर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के साथ क्लीनटेक एवं सस्टेनेबिलिटी की लैब शामिल होंगी।इन सुविधाओं के जरिए विद्यार्थियों को नई तकनीकों पर काम करने, रिसर्च करने और व्यावहारिक समाधान तैयार करने का अवसर मिलेगा।

स्टार्टअप शुरू करने के लिए मिलेगी मदद

सेंटर में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन और को-वर्किंग स्पेस भी विकसित किया जाएगा। यहां नए उद्यमियों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, प्रोटोटाइप तैयार करने की सुविधा और निवेशकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रदर्शनी क्षेत्र और एम्फीथिएटर जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें अपने आइडिया को सफल व्यवसाय और रोजगार के अवसरों में बदलने के लिए तैयार करना है।

विद्यार्थियों के स्टार्टअप मॉडल देखकर CM साय ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने NIT रायपुर के विद्यार्थियों की ओर से विकसित स्टार्टअप और तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने AI आधारित कचरा प्रबंधन, दवाइयों की होम डिलीवरी, औद्योगिक उपकरणों और धातुओं में खराबी का पता लगाने तथा हेलमेट के जरिए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे आइडिया प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से इन तकनीकी समाधानों की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक लाभ तभी है, जब उससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो और उनका जीवन बेहतर बने।

स्टार्टअप और AI मिशन के लिए 500-500 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए मार्गदर्शन, पूंजी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री AI मिशन के तहत भी 500 करोड़ रुपए के निवेश का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 100 AI डेटा लैब और पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की दिशा में पहल की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI सेक्टर को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब पारंपरिक उद्योगों के साथ आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाइयों की स्थापना की दिशा में काम किया जा रहा है और AI डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए भविष्य के उद्योगों के लिए आधार तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने NIT रायपुर, IIT भिलाई, IIM रायपुर और IIIT जैसे संस्थानों को प्रदेश की बड़ी ताकत बताया। साथ ही कहा कि इन संस्थानों की शैक्षणिक और रिसर्च क्षमता को उद्योगों से जोड़कर विकास के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

छह मंजिला भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

NIT रायपुर परिसर में करीब 6,525 वर्गमीटर भूखंड पर इस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 12,307 वर्गमीटर होगा। इसमें बेसमेंट, भूतल और छह मंजिलें होंगी। प्रयोगशालाओं के अलावा यहां स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर, को-वर्किंग स्पेस, प्रदर्शनी क्षेत्र और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस केंद्र में इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और ITI के विद्यार्थियों के साथ कामकाजी पेशेवर भी प्रशिक्षण और कौशल विकास की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

युवाओं को रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं से अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़े लक्ष्य तय करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने उद्यम स्थापित कर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा, रिसर्च और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) परिसर में 88 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बनने वाले श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप की आधारशिला रखी। इस सेंटर में आधुनिक तकनीक से जुड़ी सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। यहां विद्यार्थियों को रिसर्च, नए तकनीकी प्रयोग, प्रोटोटाइप तैयार करने और अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलने की सुविधाएं मिलेंगी।

88.76 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सेंटर

NIT रायपुर परिसर में बनने वाला यह सेंटर छत्तीसगढ़ में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। परियोजना की कुल लागत करीब 88.76 करोड़ रुपए है। इसमें मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन की ओर से 71 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान दिया जा रहा है। इस केंद्र का नाम उद्यमी रामदेव अग्रवाल की माता श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल की स्मृति में रखा गया है।

AI, रोबोटिक्स समेत सात आधुनिक लैब होंगी स्थापित

इस सेंटर में उभरती तकनीकों से जुड़ी सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स और कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा, थ्री-डी प्रिंटिंग, एआर-वीआर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के साथ क्लीनटेक एवं सस्टेनेबिलिटी की लैब शामिल होंगी।इन सुविधाओं के जरिए विद्यार्थियों को नई तकनीकों पर काम करने, रिसर्च करने और व्यावहारिक समाधान तैयार करने का अवसर मिलेगा।

स्टार्टअप शुरू करने के लिए मिलेगी मदद

सेंटर में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन और को-वर्किंग स्पेस भी विकसित किया जाएगा। यहां नए उद्यमियों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, प्रोटोटाइप तैयार करने की सुविधा और निवेशकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रदर्शनी क्षेत्र और एम्फीथिएटर जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें अपने आइडिया को सफल व्यवसाय और रोजगार के अवसरों में बदलने के लिए तैयार करना है।

विद्यार्थियों के स्टार्टअप मॉडल देखकर CM साय ने की सराहना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने NIT रायपुर के विद्यार्थियों की ओर से विकसित स्टार्टअप और तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने AI आधारित कचरा प्रबंधन, दवाइयों की होम डिलीवरी, औद्योगिक उपकरणों और धातुओं में खराबी का पता लगाने तथा हेलमेट के जरिए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे आइडिया प्रस्तुत किए।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से इन तकनीकी समाधानों की उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक लाभ तभी है, जब उससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो और उनका जीवन बेहतर बने।

स्टार्टअप और AI मिशन के लिए 500-500 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके माध्यम से युवाओं को उद्यम शुरू करने के लिए मार्गदर्शन, पूंजी और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री AI मिशन के तहत भी 500 करोड़ रुपए के निवेश का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 100 AI डेटा लैब और पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की दिशा में पहल की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI सेक्टर को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब पारंपरिक उद्योगों के साथ आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर इकाइयों की स्थापना की दिशा में काम किया जा रहा है और AI डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जा रहा है। नवा रायपुर में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए भविष्य के उद्योगों के लिए आधार तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने NIT रायपुर, IIT भिलाई, IIM रायपुर और IIIT जैसे संस्थानों को प्रदेश की बड़ी ताकत बताया। साथ ही कहा कि इन संस्थानों की शैक्षणिक और रिसर्च क्षमता को उद्योगों से जोड़कर विकास के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

छह मंजिला भवन में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

NIT रायपुर परिसर में करीब 6,525 वर्गमीटर भूखंड पर इस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 12,307 वर्गमीटर होगा। इसमें बेसमेंट, भूतल और छह मंजिलें होंगी। प्रयोगशालाओं के अलावा यहां स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर, को-वर्किंग स्पेस, प्रदर्शनी क्षेत्र और आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इस केंद्र में इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और ITI के विद्यार्थियों के साथ कामकाजी पेशेवर भी प्रशिक्षण और कौशल विकास की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

युवाओं को रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं से अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़े लक्ष्य तय करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने उद्यम स्थापित कर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Updated on:
11 Nov 2026, 3:40 PM IST
Published on: