रायपुर

CG Politics: रायपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- 70 साल में OBC के लिए क्या किया?

Amarpal Maurya: रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने OBC जनगणना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
3 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 3:39 PM IST
CG Politics
OBC समाज की गिनती को लेकर छिड़ी सियासत (Photo Source- Patrika Create)

CG Politics: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में OBC जनगणना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को शामिल किए जाने पर कांग्रेस की ओर से उठाई जा रही आपत्तियों पर भाजपा ने पलटवार किया है। राज्यसभा सांसद और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब भाजपा ओबीसी समाज की गिनती कराने की मांग कर रही थी, तब कांग्रेस कहां थी? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने करीब 70 साल तक ओबीसी समाज के नाम पर राजनीति की, लेकिन समाज के हितों के लिए ठोस काम नहीं किया। मौर्य ने कहा कि आज जब जनगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और ओबीसी की गिनती की बात हो रही है, तब कांग्रेस सवाल उठा रही है।

BJP vs Congress: रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, संगठन मजबूत करने पर चर्चा

रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के साथ प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू, मंत्री ओपी चौधरी और संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती और ओबीसी समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा संगठन की शक्ति को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पार्टी अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मंडल और जिला स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए समाज के बीच जाकर काम करने की योजना है।

'जब हम OBC की गिनती की बात करते थे, तब कांग्रेस कहां थी?'

जनगणना में ओबीसी को शामिल किए जाने को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों पर अमरपाल मौर्य ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक ओबीसी समाज की बात करती रही, लेकिन जब ओबीसी की गिनती कराने की मांग उठाई जा रही थी, तब पार्टी की भूमिका क्या थी? मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि जब हम ओबीसी की गिनती करने की बात कहते थे, तब कांग्रेस के लोग क्या डफली बजाते थे?

आज जब जनगणना हो रही है, तो कांग्रेस उसमें सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने लंबे समय तक ओबीसी समाज के मुद्दों को लेकर केवल राजनीति की। उनके मुताबिक, कांग्रेस के शासन में ओबीसी समाज को वह स्थान और महत्व नहीं मिला, जिसकी जरूरत थी।

'कांग्रेस में OBC की भूमिका एक परिवार तक सीमित रही'

अमरपाल मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज की चर्चा तो करती रही, लेकिन पार्टी में ओबीसी की वास्तविक भूमिका सीमित रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में ओबीसी की भूमिका एक परिवार तक ही सिमटकर रह गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ओबीसी समाज के हित में काम कर रही है।

भाजपा का प्रयास है कि समाज का जो वर्ग अब तक विकास की मुख्यधारा से अछूता रहा है, उसे आगे लाया जाए और उसे उचित भागीदारी मिले। मौर्य ने कहा कि भाजपा ओबीसी समाज के बीच जाकर उनकी भूमिका और भागीदारी को मजबूत करने का काम कर रही है। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विकसित भारत के लक्ष्य में OBC समाज की भागीदारी पर जोर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। ओबीसी समाज को भी इस लक्ष्य से जोड़ने के लिए पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसके लिए मंडल और जिला स्तर पर गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी और कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचेंगे।

Political News: रायपुर की बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

भाजपा ओबीसी मोर्चा की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, मंत्री ओपी चौधरी और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद अमरपाल मौर्य के बयान से ओबीसी जनगणना का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है। खासकर कांग्रेस की आपत्तियों पर भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों ने इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी को और तेज कर दिया है।

Updated on:
19 Nov 2026, 3:39 PM IST
Published on: