रायपुर

पलटवार: छोटी मानसिकता के हैं भूपेश बघेल, सावरकर को मिलना चाहिए भारत रत्न- रमन सिंह

चित्रकोट चुनाव दोनों पार्टियां अपना डीएम ख़म लगा रही है। दोनों पक्षों की तरफ से बयानबाजी भी तेज हो चुकी है। रमन सिंह ने अपने बयान में कहा कि भूपेश बघेल छोटी मानसिकता के हैं। उनके कहने से सावरकर के चरित्र पर कोई कीचड़ नहीं उछाल सकता है
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 5:55 PM IST
पलटवार: छोटी मानसिकता के हैं भूपेश बघेल, सावरकर को मिलना चाहिए भारत रत्न- रमन सिंह
पलटवार: छोटी मानसिकता के हैं भूपेश बघेल, सावरकर को मिलना चाहिए भारत रत्न- रमन सिंह

जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावरकर को गोडसे का शिष्य बताते हुए कहा था कि सावरकर महात्मा गांधी जी की हत्या की साजिश का हिस्सा थे। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें छोटी मानसिकता का बताया है।

चित्रकोट चुनाव दोनों पार्टियां अपना डीएम ख़म लगा रही है। दोनों पक्षों की तरफ से बयानबाजी भी तेज हो चुकी है। रमन सिंह ने अपने बयान में कहा कि भूपेश बघेल छोटी मानसिकता के हैं। उनके कहने से सावरकर के चरित्र पर कोई कीचड़ नहीं उछाल सकता है ।

उन्होंने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर ने 11 साल काला पानी की सजा काटी है। भूपेश बघेल एक दिन काट कर दिखाएं। सावरकर को भारत रत्न मिलना चाहिए। पिछली सरकार का दोष था कि उन्हें भारत रत्न नहीं मिला।

सावरकर का शिष्य था गोडसे

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि गोडसे सावरकर का शिष्य था और यह एक ऐतिहासिक तथ्य है जिसे कोई नकार नहीं सकता है। सावरकर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश का हिस्सा था इसे भी नकारा नहीं जा सकता है।

भाजपा सावरकर को देगी भारत रत्न

महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न दिलाने का वादा किया है। इस वादे के साथ ही सावरकर को लेकर चर्चाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। पक्ष विपक्ष के नेता बयानबाजी कर रहे हैं।

Updated on:
17 Oct 2019, 5:55 PM IST
Published on: