रायपुर

Alert! मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, अगले 48 घंटों में इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Red Alert Chhattisgarh: देश में सामान्य से 4% अधिक वर्षा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में 23% अधिक बारिश।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2019, 8:32 PM IST
Alert! मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, अगले 48 घंटों में इन इलाकों में होगी भारी बारिश
Alert! मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, अगले 48 घंटों में इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Red Alert Chhattisgarh: रायपुर . छत्तीसगढ़ के लोगों को अब बारिश (Heavy rainfall) से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रायपुर में सोमवार को दिन में कई बार हल्की धूप निकली जिसमें दोपहर का तापमान फिर बढ़कर 33 डिग्री के लगभग हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने अभी भी देश के 18 राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है अगले दो-तीन दिन तक हल्के बादल रहेंगे तथा धूप की अवधि बढ़ेगी इससे तापमान में हल्की वृद्धि संभव है।

उमस के साथ बुधवार तक छिटपुट बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।रायपुर मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान से एक द्रोणिका उत्तर पूर्व बिहार होते हुए गुजर रही है इसके अलावा दक्षिण पूर्व राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है।इसके अलावा इससे लगे हुए मध्यप्रदेश के ऊपरी हवा में चक्रवात है। इन तीनों सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और बड़े इलाकों में समुद्र से काफी नमी आ रही है प्रदेश में इस वजह से कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

18 राज्यों में दो दिन भारी बारिश की आशंका
आधा सितंबर बीतने के बाद भी देश से मानसून की विदाई का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। पिछले साल 15 सितंबर तक मध्य भारत से वापिस हो चुका था लेकिन इस साल तेज बारिश का दौर जारी है। देश में अब तक सामान्य से 4% ज्यादा बारिश हो चुकी है मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में 23% ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और 12 राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है ।

फैक्ट फाइल
देश के 75% हिस्से में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
दक्षिण के राज्य में सामान्य से 10% अधिक बारिश हो चुकी है।
पूर्वी और उत्तर भारत में सामान्य से 18% कम बारिश हुई है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on: