
रायपुर @अनुराग सिंह। RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में आरटीई (नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में पहले चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य में कुल 6868 स्कूलों में 22016 सीटों में प्रवेश होने हैं। पहले चरण की सीट आबंटन व लॉटरी में 14 हजार 403 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसमें से 13120 सीटों में प्रवेश हुआ। इस दौरान 1283 सीटों में विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है।
राजधानी रायपुर की बात की जाए तो लॉटरी में 3096 सीट पर 2606 छात्रों का चयन हुआ था जिनमें से 2297 सीटों पर प्रवेश हुआ। राज्य में 22 हज़ार 16 सीटों के विरुद्ध 38 हजार 439 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 हजार 203 पात्र एवं 11 हज़ार 236 अपात्र पाए गए। पात्र आवेदनों में से 14 हजार 403 विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया गया था।
आरटीई प्रवेश के द्वितीय चरण के तहत न्यू स्कूल रजिस्ट्रेशन 8 जून से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। उसके बाद 25 जून तक नोडल प्राचार्य, डीईओ द्वारा सत्यापन कार्य किया जाएगा। फिर प्रवेश के लिए छात्र पंजीयन 1 से 11 जुलाई तक किए जा सकेंगे। इनका नोडल वेरिफिकेशन 15 जुलाई तक होगा। सीटों की लाॅटरी एवं आबंटन 27 से 31 जुलाई तक किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को 3 से 17 अगस्त के बीच स्कूल में दाखिला लेना होगा।
जिला - चयनित छात्र - दाखिला पूर्ण - दाखिला नहीं