
BREAKING: छत्तीसगढ़ के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। माता के निधन की खबर के बाद शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है। काशी बाई का अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम जैत में किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर शोक जताते हुए शिवराज सिंह चौहान और समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
जानकारी के अनुसार, काशी बाई की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।
काशी बाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित उनके पैतृक गांव जैत में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था। हालांकि, माता के निधन के बाद उनका यह दौरा रद्द कर दिया गया है। दौरे से जुड़े कार्यक्रम भी अब नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल देने की कामना की है।