रायपुर

PM मोदी से IPL बंद कराने की अपील, पूर्व CM भूपेश बघेल ने एक्स पर बताई तीन बड़ी वजह

Petrol Diesel Crisis: पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बघेल ने पीएम मोदी से आईपीएल बंद कराने की अपील की है..
2 min read
May 16, 2026
Chhattisgarh petrol diesel crisis, Political news
PM मोदी से IPL को तुरंत बंद कराने अपील ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Petrol Diesel Crisis: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईंधन संकट को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बघेल ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए आईपीएल को तुरंत कराने की अपील करते हुए तंज कसा है।आईपीएल बंद होने के तीन फायदे भी गिनाए हैं।उनके इस पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल को लेकर लोग परेशान है। पंपों में तीन दिनों से लंबी लाइन लग रही है। वहीं इस पर कांग्रेस के बयान सामने आ रहे हैं।

Petrol Diesel Crisis: पूर्व सीएम बघेल के पोस्ट ने मचाई खलबली

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल लगातार अलग-अलग मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं पेट्रोल डीजल की किल्लत (Petrol Diesel Crisis) और दाम बढ़ने के बाद अब पीएम मोदी से अपील कर तीखा सवाल किया है। बघेल ने अपने पोस्ट में आईपीएल को तुरंत बंद कराने की अपील पीएम मोदी से की है। वहीं इसके पीछे की तीन वजह को भी बताया है। लिखा कि इससे हज़ारों लोगों का स्टेडियम आना जाना बंद होगा। बहुत ईंधन बचेगा। दूसरा विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी रुक जाएगा और तीसरा सट्टा भी रुकेगा। इधर संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने लगे हैं। वे भी रुकेंगे। करना चाहेंगे सर?

बीजेपी के लोग नौटंकी करने में लग गए..

इससे पहले भूपेश बघेल ने कहा था कि राहुल गांधी का बयान अब सच साबित हो रहा है। एक बयान में कहा कि राहुल गांधी कह रहे थे कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ेंगी और वो सच साबित हुआ। अब पेट्रोल-डीज़ल के भाव रोज बढ़ेंगे। दूसरी तरफ ये है कि पेट्रोल-डीज़ल मिल नहीं रहे हैं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और सारे भाजपा के लोग अब नाटक-नौटंकी में लग गए हैं। इनको बताना चाहिए कि पेट्रोल-डीज़ल की स्थिति क्या है। किन टंकियों में है, किन टंकियों में नहीं है, क्योंकि पब्लिक घंटों लाइन लगाकर खड़ी हुई है। लोग गर्मी के दिनों में परेशान हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि पेट्रोल-डीज़ल की कोई क्राइसिस नहीं है। मुख्यमंत्री की गाड़ी में फुल टैंक होगा, इसका मतलब ये थोड़ी है कि जनता को भी तेल मिल गया। केवल ये गुमराह करने का काम कर रहे हैं, नाटक-नौटंकी फिर शुरू हो गया है इनका। लेकिन इस नाटक-नौटंकी से जनता की समस्या तो हल होने वाली नहीं है।

Updated on:
16 May 2026 01:16 pm
Published on:
16 May 2026 01:11 pm