रायपुर

Teacher Promotion: छत्तीसगढ़ में 1335 शिक्षकों को पदोन्नति, लिस्ट में 91 रिटायर व निलंबित नाम भी शामिल

CG News: पदोन्नति लिस्ट टी-संवर्ग में लिए 1335 व्याख्याता और प्रधान पाठकों के नाम शामिल थे। पदोन्नत प्राचार्यों में से 1222 ने संस्था चयन कर पदस्थापना सुनिश्चित की।
2 min read
Sep 02, 2025
व्याख्याताओं और प्रधानपाठकों को मिली पदोन्नति (Photo source- Patrika)
व्याख्याताओं और प्रधानपाठकों को मिली पदोन्नति (Photo source- Patrika)

Teacher Promotion: छत्तीसगढ़ के 1335 टी संवर्ग व्याख्याता, व्याख्याता (एलबी) और प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला को प्राचार्य (टी संवर्ग) पद पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदोन्नति प्रदान कर दी गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में पदोन्नति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद 1335 पदोन्नति आदेश जारी किए गए।

Teacher Promotion: 20 ने पदोन्नति लेने से किया इंकार

यह आदेश स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर जारी किया गया है। कुल 1222 व्याख्याताओं, व्याख्याता (एल बी) व प्रधानपाठकों को प्राचार्य (टी संवर्ग) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नति किए गए व्याख्याता और प्रधान पाठकों की पदस्थापना काउसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से की गई।

पदोन्नति लिस्ट टी-संवर्ग में लिए 1335 व्याख्याता और प्रधान पाठकों के नाम शामिल थे। पदोन्नत प्राचार्यों में से 1222 ने संस्था चयन कर पदस्थापना सुनिश्चित की। शेष 113 में से 20 पदोन्नत प्राचार्य काउंसिंग में अनुपस्थित रहे, 20 ने पदोन्नति लेने से इंकार किया। 2 ने विद्यालय चयन से इंकार किया। लिस्ट में 91 के सेवानिवृत्त, मृत, निलंबित एवं अन्य श्रेणी में रहे।

ई-संवर्ग पर भी निर्णय जल्द

ई संवर्ग पदोन्नत प्राचार्य की पदस्थापना हाईकोर्ट का निर्णय आने के पंद्रह दिन के अंदर कर दी जाएगी। यह आश्वासन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष एवं प्राचार्य पदोन्नति फोरम को दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से उनके दुर्ग स्थित कार्यालय में मुलाकात की।

Teacher Promotion: इस दौरान संघ ने जब ई संवर्ग के प्राचार्य पद की पदस्थापना की बात कि तब मंत्री ने आश्वस्त किया कि हाईकोर्ट के निर्णय के पंद्रह दिन के अन्दर पदस्थापना आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही शनिवार को शाला सुबह लगाने हेतु अधिकारी को निर्देशित करने की बात कही। इस दौरान संघ के राजीव वर्मा, लखन लाल साहू, सुरेश अवस्थी, राम कुमार दुबे, एम के राजपूत, अनुपम बारीक, राजू गुप्ता, हेमंत उपाध्याय, ओपी राजपूत, टीसी मजगहे, राजेश पांडे उपस्थित थे।

Updated on:
02 Sept 2025 10:00 am
Published on:
02 Sept 2025 10:00 am