रायपुर

घर का कमाऊ मुखिया चला गया, बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया… जानें गोदावरी फैक्ट्री में लापरवाही का खौफनाक नतीजा

Godavari Plant Accident: राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा टांडा स्थित गोदावरी इस्पात स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए भीषण हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही का भयावह परिणाम बनकर सामने आया है।

2 min read
Sep 28, 2025
घर का कमाऊ मुखिया चला गया (फोटो सोर्स- Unsplash)

Godavari Plant Accident: राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा टांडा स्थित गोदावरी इस्पात स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए भीषण हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही का भयावह परिणाम बनकर सामने आया है। निमार्णाधीन प्लांट का हिस्सा ढ़हने और गर्म लोहे की पायलट पलटने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।

इन 6 मजदूर में से दो मजदूर ग्राम मांढर से लगे गाम अकोली के 42 वर्षीय नारायण साहू और सारागांव से लगे गाम खौना निवासी 32 वर्षीय तुलसी राम भट्ट के रूप में पहचान हुई है। खौना गांव के ही 42 वर्षीय ओम प्रकाश वर्मा इस हादसे में घायल हुए हैं उसके कमर और हाथ बुरी तरह से झुलस गया हैं। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Big incident: मासूम छात्र के पैर में था घाव, मेडिकल दुकान संचालक ने लगाया ऐसा इंजेक्शन कि हो गई मौत, प्रशासन ने किया सील

बुरी तरह से झुलसा था

शनिवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद 11 बजे के आसपास शव वाहन मृतक के शव को लेकर जब अकोली और खौना गांव पहुंचे तो परिवारजनों में चीख पुकार मच गई। गांव वालों ने किसी तरह मृतक के परिवारजनों को संभाला। बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों का शरीर बुरी तरह से झुलस चुका था। इसीलिए परिवारजनों को अंतिम बार दिखाने के बाद सीधे शव वाहन को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां परिवारजनों ने अंतिम संस्कार किया गया।

फैक्ट्री प्रबंधक ने दिया 46 लाख का मुआवजा

गोदावरी फैक्ट्री प्रबंधन मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपए मुआवजा और बच्चों के शिक्षा के लिए 5 लाख रुपए, बच्चों के शादी के लिए 5 लाख रुपए और कार्यक्रम के लिए 1 लाख रुपए मुआवजा के रूप में दिया है। इसके अलावा 10 हजार रुपए मृतक पत्नी को पेंशन के रूप में दिया जाएगा, वहीं परिवार के एक सदस्य को फैक्ट्री में नौकरी दी जाएगी।

घर का मुखिया था नारायण साहू

नारायण साहू को दो से तीन महीने हुए थे गोदावरी फैक्ट्री में काम करते हुए। रोज की तरह शुक्रवार को भी जर्नल ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लगी थी। नारायण साहू एक ठेकेदार के अन्दर काम करते थे। बताया जा रहा है कि नारायण साहू घर का मुखिया और भूमिहीन परिवार से थे। मृतक के पत्नी और बड़े पुत्र भी गोदावरी फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को तीनों गोदावरी फैक्ट्री में काम पर गए हुए थे। मृतक जब शाम 5 बजे के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिवारजनों को चिंता सताने लगी। देर शाम तक फैक्ट्री में हादसा होने की खबर परिवारजनों तक पहुंची।

खौना गांव में मातम दो छोटे-छोटे बच्चों के सर से उठा पिता का साया

धरसीवां ब्लॉक के ग्राम खौना निवासी तुलसी राम भट्ट उम्र 32 साल दो महीने से गोदावरी फैक्ट्री में ठेकेदारी के अंतर्गत काम में लगा था। उसका 3 साल का पुत्र और 5 साल का पुत्री है। उसकी पत्नी भारती भट्ट से शादी 6 साल पहले समीप ग्राम पवनी में हुई थी। मृतक ही पूरा परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के पिता रामवतार भट्ट उम्र 62 साल बुजुर्ग है। वह गांव के एक किसान के घर ट्रैक्टर चलाता है। मृतक घर का इकलौता लड़का था, उसकी दो बहन है एक बड़ी बहन मुखबधिर है। मौत की खबर सुनकर परिवारजनों में कोहराम मच गया है। तो वहीं दो छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।

ये भी पढ़ें

Big incident: महिला के शरीर में था दर्द, मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाए 3 इंजेक्शन, दी दवा, खाते ही हो गई मौत

Published on:
28 Sept 2025 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर