रायपुर

म्यूजिक एल्बम का क्रेज ऐसा कि फिल्म मेकर्स भी बना रहे, बड़े पर्दे के चेहरे भी ले रहे रूचि

Raipur News: छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री में इन दिनों म्यूजिक एल्बम का नया ट्रेंड चल पड़ा है। बड़े प्रोडयूसर भी अब एल्बम बनाने में रुचि लेने लगे हैं।
2 min read
Jun 03, 2023
The craze of music album is such that film makers are also making it, big screen faces are also taking interest
बड़े पर्दे के चेहरे भी ले रहे रूचि

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री में इन दिनों म्यूजिक एल्बम का नया ट्रेंड चल पड़ा है। बड़े प्रोडयूसर भी अब एल्बम बनाने में रुचि लेने लगे हैं। पहले एल्बम बनाने का ज्यादातर काम म्यूजिक कंपनियां करती थीं।

हाल ही में सोन के नथनी एल्बम ने 50 मिलियन पूरे कर लिए। इससे पहले मोहिनी ने 150 मिलियन व्यू हासिल कर रेकॉर्ड कायम किया था। हर महीने औसतन 20 एल्बम रिलीज हो रहे हैं। शहर में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 40 स्टूडियो हैं जहां सॉन्ग रिकॉर्डिंग से (cg news) लेकर मिक्सिंग और रिलीज का काम किया जाता है।

मंटोरा में दिखाई दिए दिलेश और रश्मि

प्रोडयूसर अलक राय ने शुक्रवार को अभिनेता दिलेश साहू और रश्मि को लेकर मंटोरा सॉन्ग रिलीज किया है। इससे पहले वे होली पर दो गाने लेकर आए थे। अलक प्रोडयूसर होने के साथ एग्जीबिटर भी हैं।

सिंगर अनुराग शर्मा आज करेंगे डेब्यू

सिंगर अनुराग शर्मा बतौर एक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका सॉन्ग जान लेबे का? 3 जून को रिलीज होगा। उनके साथ गुंजन अग्रवाल दिखाई देंगी। खास (raipur news) बात ये कि एल्बम में फिट दिखने के लिए उन्होंने जिम ज्वाइन किया।

करण खान का सॉन्ग 5 को आएगा

अभिनेता करण खान का एल्बम तोर याद आथे संगी 5 जून को आ रहा है। उनके साथ संध्या वर्मा दिखाई देंगी। प्रोड्यूसर व गीतकार रामगोपाल राज (new trend) और गायक हिरेश सिन्हा हैं। म्यूजिक मनोज देवांगन ने दिया है।

रिंकू का नया गेटअप

एक्टर रिंकू रजा का एल्बम 10 जून को आ रहा है। वे न्यू लुक में हैं और उनके अपोजिट प्रियंका शर्मा हैं। सूफी अंदाज में पं. विवेक शर्मा ने गाया है। इसमें रिंकू दो रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं।

जय हो अहिल्या माता...

देवी अहिल्या बाई होलकर जयंती पर दीक्षा दीपिका धनगर कृत जय हो अहिल्या माता भक्ति हिंदी सॉन्ग रिलीज किया गया। गायिका दीपिका धनगर और दीक्षा धनगर की आवाज में सुर बिहान में सुना जा सकेगा। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भोजराज धनगर हैं।

Published on:
03 Jun 2023 04:38 pm