राजगढ़

खत्म करने आए बदमाश, भनक लगते ही कई फीट नीचे कूद गई महिला, राजगढ़ में बड़ी वारदात

Khilchipur Robbery Case- खिलचीपुर में महिला से चाकू की नोक पर लूट, पूर्व मंत्री के राजमहल के पास हुई वारदात
2 min read
Aug 01, 2026
खिलचीपुर में महिला से चाकू की नोक पर लूट, पूर्व मंत्री के राजमहल के पास हुई वारदात
राजगढ़ के खिलचीपुर में लूट की बड़ी वारदात- Demo Pic

Rajgarh - एमपी के राजगढ़ जिले में बड़ी वारदात हुई जिससे शनिवार सुबह से ही जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है। यहां के खिलचीपुर में शुक्रवार देर रात लूट की सनसनीखेज घटना घटी। एक महिला को चाकू की नोक पर लूटा गया। देहात थाना क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता जादौन से लूट की यह वारदात हुई। उनके घर 3 नकाबपोश आ घुसे और न​कदी व जेवर के रूप में लाखों लूट ले गए। पीड़िता के मुताबिक लूटपाट के दौरान आपस में बातचीत करते बदमाशों ने कहा कि इसे खत्म कर देंगे। यह सुनकर वह घबरा उठीं और अपनी जान बचाने मौका देखकर खिड़की से कई फीट नीचे कूद गईं। प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के राजमहल के पास यह वारदात हुई। लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। वरिष्ठ पुलिस भी मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

50 वर्षीय ममता जादौन के मुताबिक वे घर में अकेली सो रहीं थीं। अचानक आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई। एक बदमाश हाथ में बड़ा चाकू लिए खड़ा दिखाई दिया। उसने गर्दन पर चाकू अड़ा दिया और चुपचाप रहने को कहा। उसका एक साथी नजर रखता रहा जबकि दो अन्य घर के कमरों में घुस गए।

लुटेरों ने कमरों का खंगाला और अलमारी, बैग की तलाशी ली। ममता जादौन के गले की चेन, सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स और हाथों के कड़े उतरवा लिए। इसके साथ ही घर में रखे करीब चार लाख रुपए भी लूटकर फरार हो गए। नकदी के साथ ही लुटेरे करीब सवा दो तोला सोने के आभूषण और 50 ग्राम चांदी के जेवर ले गए हैं।

बताया जा रहा है कि बदमाश घर के पीछे की ओर से बगीचे के रास्ते से आए थे। वे खिड़की से अंदर घुसे। लुटेरे करीब 20 मिनट तक घर में रहे।

खत्म करने की बात पर कूदी

पीड़िता के अनुसार लूटपाट के दौरान आपस में बातचीत करते हुए एक बदमाश ने अपने साथी से मुझे कमरे में बंद करने को कहा। उसने कहा, "इसे कमरे में बंद करो… बाकी घर देख लो… फिर आकर इसे खत्म कर देंगे।" इस बात से ममता जादौन घबरा उठीं और मौका पाकर बाहर कूद गईं। बदमाशों के दूसरे कमरे में जाते ही उन्होंने साहस जुटाते हुए खिड़की से करीब 8 फीट नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

पुलिस को उन्होंने बताया कि उन्हें कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर लुटेरे पूरे घर में घूमते रहे। उनके जाते ही मैंने अपने कमरे की कुंडी अंदर से भी बंद कर दी और खिड़की से कूद गई। इसके बाद शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया लेकिन तब तक लुटेरे भाग गए।

लुटेरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत ने मौके का निरीक्षण किया। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे सीधे अलमारी और कीमती सामान तक पहुंचे, उससे पहले से रेकी किए जाने की आशंका है। साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर पुलिस ने लुटेरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा भी किया।

Updated on:
01 Aug 2026 12:21 pm
Published on:
01 Aug 2026 11:56 am