राजगढ़

बीमार दामाद को अस्पताल ले जाने जाम खुलवा रहे ससुर की हत्या

mp news: जाम खुलवा रहे बुजुर्ग पर पिकअप चालक ने रॉड से किया हमला, सिर से बहते खून को गमछे से बांधकर किया 50 किमी सफर, ज्यादा खून से बहने से गई जान।

2 min read
Mar 10, 2026
Father in law clearing traffic to take ailing son in law to hospital murder

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक सामान्य घटना के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग की सरेआम हत्या कर दी गई। खिलचीपुर के बस स्टैंड के पास लगे जाम के दौरान वाहन हटाने की बात पर पिकअप चालक ने बुजुर्ग पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। बुजुर्ग ने चोट को सामान्य मानकर अपना गमछा सिर में बांध लिया और करीब 50 किमी तक सफर किया। बाद में वो बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

शादी के 23 दिन बाद…पत्नी ने पति को मायके बुलाया और प्रेमी को दे दी ‘लोकेशन’

जाम खुलवाते वक्त किया हमला

जानकारी के अनुसार भगवानसिंह राजपूत (60) निवासी सिरौंजी (खुजनेर) सोमवार को अपने बीमार दामाद मनोहरसिंह (45) को बेहतर इलाज के लिए राजस्थान के झालावाड़ ले जा रहे थे। दोपहर करीब 12.22 बजे उनकी कार खिलचीपुर बस स्टैंड के पास जाम में फंस गई। यहां एक पिकअप वाहन के कारण सड़क पर विवाद और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। दामाद को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से भगवान सिंह जाम खुलवाने के लिए कार से उतरे और पिकअप चालक से वाहन हटाने को कहा। तभी चालक कैलाश तंवर ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया।

अधिक खून बहने से मौत

रॉड की चोट लगने के बाद भगवान सिंह के सिर से खून बहने लगा, उन्हें लगा कि सामान्य चोट है तो उन्होंने सिर से बह रहे खून को रोकने के लिए गमछा बांध लिया। इसके बाद करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान के झालावाड़ पहुंचे, जहां बेहोशी की स्थिति बनने के बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच कर भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि सिर में लगी चोट के बाद अत्यधिक खून बह जाने से मौत हुई है।

सीसीटीवी के आधार पर केस दर्ज

घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर खिलचीपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जहां पता चला कि जानबूझकर पिकअप चालक ने हमला किया। टीआई उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी कैलाश पिता हीरालाल तंवर (26) निवासी राजपुर को मंगलवार सुबह प्रेमपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम खिलचीपुर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें

20 मिनट बाद दूध लेकर लौटे बेटे तो फंदे पर लटके मिले पिता, कमरे में मिला मां का शव

Updated on:
10 Mar 2026 09:52 pm
Published on:
10 Mar 2026 09:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर