राजनंदगांव

Rajnandgaon News: संदिग्ध हालत में महिला समेत दो गिरफ्तार, मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला?

Basantpur Police Action: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जमातपारा इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

2 min read
Rajnandgaon news, Basantpur police action, suspicious activity case, woman arrested Rajnandgaon, property office controversy, SDM court presentation
Basantpur police action: महिला समेत दो गिरफ्तार (फोटो: पत्रिका)

Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने जमातपारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और शांति भंग की आशंका के मामले में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों को एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 9 जून को सूचना मिली थी कि जमातपारा क्षेत्र स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है और बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

जानें पूरा मामला

पुलिस को मौके पर एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली, जिसने स्वयं को कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन के साथ आने की जानकारी दी। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा स्पष्ट एवं संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई। पुलिस की मौजूदगी में हो-हल्ला और अव्यवस्थित व्यवहार किए जाने की भी बात सामने आई। पुलिस के अनुसार दोनों द्वारा पूछताछ के दौरान टालमटोल करते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप- प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियां संचालित

स्थानीय लोगों का आरोप था कि प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर संचालित उक्त कार्यालय में लंबे समय से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। लोगों का कहना था कि यहां देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। इसी आशंका को लेकर मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार्यालय का घेराव कर दिया।

विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर बसंतपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यालय में मौजूद एक युवक और एक युवती को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।

आरोपियों के नाम

क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन (45 वर्ष), निवासी केशर नगर गायत्री स्कूल के पास राजनांदगांव शामिल हैं।

Published on:
10 Jun 2026 09:57 am