राजनंदगांव

मेरे साथ अन्याय हुआ है… सुसाइड नोट लिखकर मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, इन पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Suicide Case: मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के कर्मचारी चंदू प्रसाद उर्फ चंदू (45) निवासी मिसिया बाड़ा कालकापारा ने शुक्रवार शाम को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

2 min read
कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Suicide Case: मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के कर्मचारी चंदू प्रसाद उर्फ चंदू (45) निवासी मिसिया बाड़ा कालकापारा ने शुक्रवार शाम को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से जीआरपी पुलिस को मिले तीन पन्नों के सुसाइड नोट ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। उसने ट्रस्टियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सुसाइड नोट में तीन ट्रस्टियों व छह कर्मचारियों का नाम उजागर किया है, हालांकि पुलिस इन नामों का फिलहाल खुलासा करने से बच रही है।

सुसाइड नोट में चंदू ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के तीन ट्रस्टियों ने उस पर करीब तीन लाख रुपए गबन का झूठा आरोप लगाकर मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना दी। उसने लिखा है कि मेरे साथ अन्याय हुआ है, इसी वजह से यह कदम उठा रहा हूं। मृतक ने तीनों ट्रस्टियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस ने अब तक उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस पर लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है, यही कारण है कि पुलिस अब तक सुसाइड नोट में लिखे नामों का खुलासा नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें

Sukma News: ड्यूटी में तैनात CRPF के जवान ने की गोली मारकर खुदकुशी, अब तक 177 ने दी जान… मचा हड़कंप

आरोपित ट्रस्टी रहे नदारद

शनिवार को छिरपानी मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, परिजन व ट्रस्ट कर्मचारी मौजूद रहे। मगर जिन्हें चंदू ने अपने मौत का जिम्मेदार बताया है, वे ट्रस्टी नदारद रहे। इसकी दिनभर चर्चा रही। इस मामले के बाद से ट्रस्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।

उठ रहे कई सवाल

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया है कि 2 लाख 96 हजार रुपए की कमी सामने आई थी। इससे स्पष्ट है कि मृतक गबन के आरोपों से घिरा था। मृतक की ओर से सुसाइड नोट छोड़ने के पीछे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि प्रताड़ित करने वालों का नाम उजागर करना चाह रहे थे। हालांकि पुलिस की ओर से नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। बताया कि मृतक कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और इधर से धर घूमते रहता था। कुछ समय से वेतन नहीं मिलने की भी खबर है।

ट्रस्ट का एक कर्मचारी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया है। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने ट्रस्ट के कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच की जा रही है। - गजेंद्र पिस्दा, जांच अधिकारी जीआरपी

ट्रस्ट के पैसों के हिसाब में 2 लाख 96 हजार रुपए की कमी पाई गई थी और उसकी जानकारी मांगी जा रही थी। सुसाइड नोट में लगाया गया आरोप निराधार है। - मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट डोंगरगढ़

ये भी पढ़ें

Commits suicide: डिप्रेशन में युवती ने लगाई फांसी, बड़ी बहन से कहा था- मैं बुआ के घर जा रही हूं, फिर…

Updated on:
31 Aug 2025 10:26 am
Published on:
31 Aug 2025 10:25 am
Also Read
View All
शिवा बुक गैंग का करोड़ों का नेटवर्क ध्वस्त, नाम बदलकर 100 पैनल और फेयर प्ले के नाम से चल रहा था अवैध कारोबार, 13 आरोपी गिरफ्तार

कमजोर महिलाओं को बनाया निशाना, धर्मांतरण के खेल में विदेशी फंडिंग का शक… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

निर्वस्त्र कर छात्रों को स्टंप से पीटा, मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं… एकलव्य विद्यालय में अत्याचार का खुला राज

विदेशी फंडिंग से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण! ग्रामीणों को किया जा रहा था प्रभावित, कई जिलों तक फैला तार…

CG Murder Case: मड़ई मेले में हिंसा… झूले के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, कई संदिग्ध हिरासत में

अगली खबर