राजनंदगांव

CG Accident News: दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

CG Accident News: राजनांदगांव जिले में वनांचल में चिल्हाटी थाना क्षेत्र के हज्जूटोला एवं रेंगाकठेरा के बीच मेन रोड में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2024, 2:46 PM IST
accident
accident

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में वनांचल में चिल्हाटी थाना क्षेत्र के हज्जूटोला एवं रेंगाकठेरा के बीच मेन रोड में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। घटना में एक बाइक सवार को गंभीर चोंटे आने से उसकी मौत हो गई है। वहीं दूसरा बाइक चालक घायल है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

CG Accident News: आरोपी को हल्की चोटें आई

CG Accident News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिल्हाटी थाना के कहाड़कसा निवासी चेतन सहारे पिता आत्माराम सहारे उम्र 43 साल मंगलवार को बाइक में सवार होकर ग्राम रेंगाकठेरा बाजार जाने के लिए निकले था। इस दौरान हज्जूटोला एवं रेंगाकठेरा के बीच सामने से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी-08-एएम-4265 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्व वाहन चलाते चेतन सहारे के बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया।

CG Accident News: घटना में चेतन सहारे को गंभीर चोटें आई थी। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को बुलाकर चेतन को अंबागढ़ चौकी स्थित अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान चेतन सहारे की मौत हो गई। वहीं ठोकर मालने वाले आरोपी को हल्की चोटें आई है।

Updated on:
17 Oct 2024, 2:46 PM IST
Published on: