राजनंदगांव

CG News: एक्शन मोड में SP… 10 किलो सोना छोड़ने पर थाना प्रभारी सहित 3 को किया सस्पेंड

CG News: 10 किलो सोना ले जा रहे वाहन को मामूली चालान काटकर छोड़ने के आरोप में एसपी लक्ष्य शर्मा ने थाना प्रभारी आलोक साहू, एसआई नंदकिशोर वैष्णव और हवलदार तेजान ध्रुव को निलंबित किया।

less than 1 minute read
10 किलो सोना समेत वाहन छोड़ा (Photo source- Patrika)

CG News: गातापार थाने से कथित रूप से सोना ले जा रहे वाहन और सवार लोगों को बिना कार्रवाई के छोड़ने की शिकायत पर एसपी लक्ष्य शर्मा ने थाना प्रभारी आलोक साहू सहित एसआई नंदकिशोर वैष्णव, हवलदार तेजान ध्रुव को निलंबित कर दिया है।

शनिवार रात में गातापार पुलिस की चालानी कार्रवाई के दौरान रायपुर के सोना-चांदी व्यापारी के वाहन को रोका था। उसके वाहन में 10 किलो से अधिक सोना था। अधिकारियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दिए बगैर ही वाहन का 2 हजार रुपए का चालान काटकर उसे जाने दिया।

ये भी पढ़ें

Teacher Promotion: छत्तीसगढ़ में 1335 शिक्षकों को पदोन्नति, लिस्ट में 91 रिटायर व निलंबित नाम भी शामिल

CG News: बिना दस्तावेज मिले चांदी के 190 किलो जेवर

कवर्धा जिले के थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने एक कार से करीब 190 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए उनके पास से किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने बताया कि चैकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंदन जैन निवासी दुर्ग बताया है। उसने खुद को एक ज्वेलर्स शॉप का संचालक बताया। उसने वाहन के माध्यम से दुर्ग आने की जानकारी दी।

जानकारी देने से बच रहे हैं अधिकारी

CG News: मामले में पुलिस के अधिकारी कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले में विभागीय जांच जारी है। इसके बाद ही अधिकृत रूप से बता पाएंगे।

ये भी पढ़ें

निगम के सब इंजीनियर को किया गया निलंबित, विभागीय कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप
Published on:
10 Sept 2025 11:20 am
Also Read
View All