राजनंदगांव

CG Liquor News: ग्रामीणों ने खुद की शराब दुकान खोलने की मांग, प्रशासन पर उठे सवाल

CG Liquor News: डोंगरगढ़ के ग्राम कल्याणपुर में अवैध शराब से परेशान ग्रामीणों ने शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

2 min read
गांव में शराब दुकान खोलने की मांग (photo source- Patrika)

CG Liquor News: छत्तीसगढ़ के Dongargarh ब्लॉक के ग्राम कल्याणपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आम सोच से बिल्कुल उलट है। जहां आमतौर पर गांवों में शराब दुकानों के विरोध की आवाज उठती है, वहीं यहां के ग्रामीण खुद अपने गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Liquor Shop Issue: शराबियों के जमावड़े से बिगड़ रहा माहौल, 1 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

CG Liquor News: अवैध शराब से परेशान गांव

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रही। नतीजा यह हुआ कि अवैध शराब बेचने वालों के हौसले और बुलंद हो गए, और गांव का माहौल बिगड़ने लगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अवैध शराब के कारण न सिर्फ स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी इस समस्या को लेकर चिंता जताई है।

अनोखा समाधान: सरकारी शराब दुकान

इसी समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने एक अलग रास्ता चुना। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की गई है। इसके लिए गांव में शासकीय जमीन भी चिन्हित कर ली गई है, ताकि प्रक्रिया में कोई अड़चन न आए।

ग्रामीणों का मानना है कि अगर सरकारी दुकान खुलेगी, तो-

  • अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगेगी
  • नकली और जहरीली शराब का खतरा कम होगा
  • प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होगा

प्रशासन तक पहुंची आवाज

इस मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण Dongargarh के एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री, कलेक्टर व एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

सिस्टम पर सवाल

यह मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े करता है। जब अवैध शराब पर रोक लगाने में सिस्टम विफल रहता है, तो लोगों को ऐसे असामान्य समाधान तलाशने पड़ते हैं। यह स्थिति बताती है कि कानून-व्यवस्था की जमीनी हकीकत क्या है और लोगों का भरोसा किस हद तक प्रभावित हो रहा है।

CG Liquor News: वायरल पोस्टर ने बढ़ाई चिंता

इसी बीच डोंगरगढ़ शहर में एक विवादित पोस्टर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में शराब की अलग-अलग किस्मों की 24 घंटे उपलब्धता का दावा किया गया है, साथ ही कुछ होटलों और व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पोस्टर में पुलिस संरक्षण जैसे आपत्तिजनक दावे भी किए गए हैं। इतना ही नहीं, इसमें अन्य नशीले पदार्थों और अवैध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी दी गई है, जो समाज पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

Published on:
24 Apr 2026 12:10 pm
Also Read
View All