राजनंदगांव

IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

IPL Betting Racket Busted: आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्महाउस में चल रहे हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है। ‘साईं ऐप’ के जरिए हर बॉल पर दांव लगवाने वाले इस नेटवर्क से जुड़े सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं...
2 min read
आईपीएल सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक (फोटो सोर्स- पत्रिका)
आईपीएल सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

IPL Betting Racket Busted: आईपीएल सट्टे के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित हाईटेक रैकेट का पर्दाफाश किया है। ग्राम खैरझिटी स्थित सिन्हा कृषि फार्म हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपी चिन्हित हुए हैं, जिनमें से 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है। आरोपियों ने पुलिस की नजर से बचने जिला मुख्यालय को छोड़कर इस पूरे कारोबार का संचालन करने घुमका के एक फार्म हाऊस को चुना था।

‘साईं ऐप’ से हर बॉल और ओवर पर लाखों रुपए का दांव

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश और एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में सायबर सेल, थाना घुमका, बसंतपुर और लालबाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। शनिवार को प्रेसवार्ता में एएसपी ने खुलासा किया कि आरोपियों ने मोबाइल, लैपटॉप और ‘सांई ऐप’ के माध्यम से हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगवाया जा रहा था। सट्टे का पूरा हिसाब कोड भाषा में रखा जा रहा था, जिससे यह रैकेट बेहद संगठित और तकनीकी रूप से सक्षम
नजर आया।

आरोपियों के पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, सट्टा लेखा कॉपी, दो कार और नकदी सहित कुल 20.23 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है। जांच में कई आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिससे इस गिरोह की गहराई का अंदाजा लगाया जा रहा है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, आईटी एक्ट की धारा 66(डी) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के साथ धारा 111 (संगठित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सट्टे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

जुआ-सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आदतन सटोरियों और खाईवालों की पहली बार बनेगी हिस्ट्रीशीट- बिलासपुर में जुआ-सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब सख्त कदम उठाने जा रही है। पहली बार जिले के आदतन सटोरियों और खाईवालों की हिस्ट्रीशीट तैयार की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने करीब एक दर्जन सक्रिय सटोरियों की सूची तैयार कर ली है, जिनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं… पूरी खबर पढ़े

शिवा बुक गैंग का करोड़ों का नेटवर्क ध्वस्त, नाम बदलकर 100 पैनल और फेयर प्ले के नाम से चल रहा था अवैध कारोबार- राजनांदगांव जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा गेमिंग ऐप के नेटवर्क को ध्वस्त किया है… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
05 Apr 2026 04:33 pm
Published on:
05 Apr 2026 04:33 pm