राजनंदगांव

Online Fraud: शेयर मार्केट के नाम पर ठगी का बड़ा खेल, व्यापारी को लगा 1 करोड़ 26 लाख रुपए का चूना

Online Fraud: फर्जी शेयर मार्केट प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापारी युवक से 1 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी। रुपए डबल करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने किया बड़ा फ्रॉड।

less than 1 minute read
Online Fraud (photo source- Patrika)

Online Fraud: राजनांदगांव शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक युवा बिजनेसमैन को ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग के जरिए पैसे डबल करने का वादा करके 1.26 करोड़ रुपए (12.6 मिलियन रुपए) की ठगी की गई। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट शहर के कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात मोबाइल धारक ने युवक से संपर्क कर फर्जी शेयर मार्केट प्लेटफॉर्म पर निवेश करने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि रकम लगाने पर कुछ ही दिनों में दोगुना लाभ मिलेगा। इस झांसे में आकर युवक ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1 करोड़ 26 लाख रुपए भेज दिए। कुछ दिनों बाद जब लाभ की रकम नहीं मिली और संपर्क भी टूट गया, तब युवक को ठगी का अहसास हुआ। उसने तत्काल इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

CG News: कोचिंग के नाम पर लाखों की ठगी, कौटिल्य एकेडमी का संचालक गिरफ्तार

Online Fraud: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप का इस्तेमाल किया है, जिससे निवेशकों को वास्तविक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का आभास होता है। साइबर सेल की टीम अब ट्रांजैक्शन डिटेल और मोबाइल नंबर की ट्रेसिंग में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

ना OTP दिया, ना Link खोला… फिर भी साफ हो गया खाता, साइबर ठगी का ऐसे शिकार बना दुकानदार!

Updated on:
29 Oct 2025 05:59 pm
Published on:
29 Oct 2025 05:52 pm
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार

अगली खबर