
देवगढ़/राजसमन्द. राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर सांगावास के पास बुधवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घाल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगावास के पास हुए हादसे में कुड़ीवेर निवासी महेंद्र पुत्र अमरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा कुड़ीवेर निवासी सुरेंद्र पुत्र निमसिंह, नरेंद्र पुत्र उदयसिंह, धोटी भीम निवासी राजेश पुत्र प्रताप सिंह, कालू पुत्र चतरसिंह, निर्मल पुत्र मोहन सिंह गंभीर घायल हो गए। बाद में शव व घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवगढ़ पहुंचाया, जहां शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया, साथ ही घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।