रामपुर

कड़कड़ाती ठंड…जेल और आजम खान का हाल बेहाल; नहीं मिल रहा ओढ़ने को कंबल! टूटी खिड़कियों से आ रही सर्द हवाएं

Azam Khan Latest News: आजम खान को जेल में कंबल नहीं मिल रहा है। जेल में सर्दी से उनका हाल बेहाल है। बैरक की टूटी खिड़कियों से आ रही सर्द हवा में आजम खान की रातें कट रही हैं।

2 min read
Nov 26, 2025
कड़कड़ाती ठंड...जेल और आजम खान का हाल बेहाल; नहीं मिल रहा ओढ़ने को कंबल! फोटो सोर्स- 'FB' @AbdullahAzamKhan

Azam Khan Latest News: दो पैन कार्ड के मामले में सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को जिस बैरक में रखा गया है, उसकी खिड़कियां टूटने के कारण रातभर ठंडी हवाएं अंदर आती हैं। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। यह आरोप सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए। उन्होंने जिला प्रशासन और जेल प्रशासन से तुरंत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें

कांपते हाथों से PM मोदी ने राम मंदिर में लहराई ध्वजा; अतिथियों के साथ संतों तक….सभी की आंखें हुई नम!

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के राजद्वारा स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूदा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि जेल के अंदर आजम खान के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ना तो आजम खान को मूलभूत सुविधाएं दे रहा है और ना ही उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुविधाएं बहाल करने और मानवीय आधार पर जरूरी कदम उठाने की मांग की।

सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद एक वरिष्ठ राजनेता के तौर पर आजम खान को मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

बैरक की खिड़कियां टूटी हुई

आसिम राजा ने कहा कि जिस बैरक में आजम खान को रखा गया है, उसमें 28 खिड़कियां हैं जो पूरी तरह टूटी हुई हैं। जिनसे रातभर ठंडी हवा सीधे अंदर आती है। उन्होंने यह भी बताया कि आजम खान को नमाज अदा करने के लिए कुर्सी या स्टूल तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

आजम खान को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

जिलाध्यक्ष अजय सागर ने भी आरोप लगाया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद उन्हें ओढ़ने के लिए पर्याप्त कंबल तक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आजम खान को तत्काल जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिससे उनकी सेहत और सुरक्षा प्रभावित ना हो।

ये भी पढ़ें

80:20 के नैरेटिव को फिर से मजबूत करने में जुटी BJP! ‘राम’ के सहारे कैसे सभी वर्गों को एक छतरी में समेटने की कोशिश?

Also Read
View All

अगली खबर