13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर जेल में आजम खां से पूछताछ करेगी ED, जौहर ट्रस्ट मामले में चार सदस्यीय टीम पहुंची

Johar University: जौहर ट्रस्ट मामले में ईडी मंगलवार को रामपुर जेल में पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ करेगी। चार सदस्यीय टीम उनके करीबियों के बयानों का सत्यापन करेगी। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य, ट्रस्ट के फैसलों और दानदाताओं से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

रामपुर

•

image

Ankit Sai

•

Oct 13, 2026

Azam Khan

सपा नेता आजम खां (ANI Photo)

Azam Khan ED Investigation: उत्तर प्रदेश के रामपुर में जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज सपा नेता आजम खां से पूछताछ करेगी। इसके लिए ईडी की चार सदस्यीय टीम रामपुर जेल भेजी गई है। जांच एजेंसी इससे पहले आजम खां के करीबियों, ठेकेदारों, फर्म संचालकों और सपा विधायक नसीर अहमद खां से पूछताछ कर चुकी है। अब इन लोगों के बयानों का आजम खां से मिलान किया जाएगा। ईडी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

ईडी की पूछताछ में जौहर ट्रस्ट के फैसलों में आजम खां की भूमिका, जौहर यूनिवर्सिटी में सरकारी विभागों के बजट से कराए गए निर्माण कार्य और डमी ट्रस्टियों व फर्जी दानदाताओं से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। जांच एजेंसी पहले ही इस मामले में कई करीबियों के बयान दर्ज कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ बुधवार तक भी जारी रह सकती है। इसके बाद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी सवाल-जवाब किए जाने की तैयारी है।

खबर अपडेट की जा रही है....