रामपुर

VIDEO: जया के लिए पहले भगवान बाद में वोटर, मंदिर के बाद पहुंची दरगाह

जया प्रदा ने नामांकन किया नामांकन से पहले मंदिर-मस्जिद पहुंची दूसरे चरण में रामपुर में है मतदान
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 2:17 PM IST
rampur
VIDEO: जया के लिए पहले भगवान बाद में वोटर, मंदिर के बाद पहुंची दरगाह

रामपुर। अपने जन्मदिन के दिन ही बुधवार को जयाप्रदा ने रामपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। लेकिन उससे पहले जया प्रदा मंदिर के साथ ही दरगाह में मत्था टेकने भी पहुंची। रामपुर में सपा प्रत्याशी आजम खान के साथ उनका मुकाबला है। नामांकन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रत्याशी जयाप्रदा ने सुबह करीब 10.50 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची,जहां उन्होंने जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

जया प्रदा के नामांकन के दौरान बीजेपी के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ ही राज्य मंत्री बलदेव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन पांडे समेत मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक जया प्रदा को दोपहर के बाद नामांकन भरना था, लेकिन शुभ मुहर्त के हिसाब से उन्हे जल्दी ही नामांकन करना पड़ा। जिसकी वजह से जनता को जनसभा के लिए आई जनता काफी देर तक बैठी रही।

आपको बता दें कि आज जया प्रदा का जन्मदिन भी है वह 57 साल की हो गई हैं। नामांकन दाखिल करने पहले भमरौवा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर भी माथा टेका और दरगाह जाकर भी उन्होंने दुआएं मांगी।

Published on: