रामपुर

रामपुर पुलिस ने 25 हजार का कुख्यात बदमाश दबोचा, बहनोई के घर से हुई गिरफ्तारी, लंबा आपराधिक रिकॉर्ड उजागर

Rampur Crime News: रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर इदरीस नूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके बहनोई के घर से दबोचा गया। इदरीस पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

less than 1 minute read
Aug 31, 2025
रामपुर पुलिस ने 25 हजार का कुख्यात बदमाश दबोचा | Image Source - Social Media 'X'

Gangster idrees noor arrested in Rampur: यूपी के रामपुर जिले की कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे इनामी अपराधी इदरीस नूर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार रुपए के इनामी इस गैंगस्टर को थाना गंज पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे ने इसे बड़ी सफलता करार दिया है।

ये भी पढ़ें

Rain Alert: मुरादाबाद में झमाझम बारिश का अलर्ट! 1 से 5 सितंबर तक रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और संभल में भारी वर्षा

बहनोई के घर से दबोचा गया बदमाश

पुलिस की टीम ने इदरीस नूर को उसके बहनोई मुद्दसिर अली खान के घर से गिरफ्तार किया। मोहल्ला घेर शाह मोहम्मद खान, लाला नीम इलाके में पुलिस की गुप्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इदरीस मूल रूप से मोहल्ला घेर पूरन सिंह, झंडा पीला तालाब का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज था मुकदमा

थाना गंज पुलिस ने 4 अगस्त 2025 को इदरीस नूर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। फरारी के दौरान इदरीस अपने ठिकानों को बदलकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड उजागर

थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इदरीस नूर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के लोगों में राहत और पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Also Read
View All

अगली खबर