रामपुर

गन्ने के खेत में रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी जोड़ा: पत्नी ने कर दी पति की चप्पल से धुनाई, गांव में मचा हड़कंप

Rampur News: रामपुर के स्वार क्षेत्र में गन्ने के खेत में बड़ा बवाल तब मच गया जब एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई, फिर शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने पति को भी थप्पड़ जड़ दिए।
2 min read
Dec 11, 2025
rampur man wife catches husband with girlfriend sugarcane field fight
गन्ने के खेत में रंगे हाथों पकड़ा प्रेमी जोड़ा | AI Generated Image

Man wife catches husband rampur: यूपी के रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र में बुधवार दोपहर गन्ने के खेत में घटी यह घटना पूरे इलाके में सनसनी बन गई। एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ खेत में रंगरेलियां मना रहा था, जब उसकी पत्नी ने अचानक पहुंचकर पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया। पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच हुई जोरदार हाथापाई से राहगीरों की भीड़ लग गई।

पहले से था शक, मौके की तलाश में थी पत्नी

कस्बे की रहने वाली महिला को काफी समय से अपने पति के प्रेम-प्रसंग की भनक लग चुकी थी। हालांकि वह बिना सबूत कुछ कहने से बच रही थी और सही मौके का इंतजार कर रही थी। बुधवार दोपहर उसे सूचना मिली कि उसके पति की बाइक कोसी बांध किनारे खड़ी मिली है। बस फिर क्या था, वह तुरंत पास की किसी बाइक पर बैठकर मौके पर जा पहुंची।

गन्ने के खेत में दिखा प्रेमी जोड़ा, भड़की पत्नी

जैसे ही पत्नी खेत के पास पहुंची और इधर-उधर देखने लगी, तभी उसकी नजर गन्ने के खेत से बाहर आते पति और उसकी प्रेमिका पर जा पड़ी। पति को दूसरी लड़की के साथ देखकर महिला अपना आपा खो बैठी और उसने प्रेमिका पर हमला बोल दिया। दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां रुक गए।

पति को भी लगी मार, राहगीरों ने भी जड़े थप्पड़

पत्नी और प्रेमिका की लड़ाई के बीच जब पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो पत्नी ने चप्पल उठाकर उसी पर वार कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने जब पूरी बात सुनी तो वे भी भड़क गए और कुछ लोगों ने पति को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पति अपनी बाइक उठाकर मौके से भाग निकला।क्ष`

भीड़ जुटने पर प्रेमिका और पत्नी भी हुईं गायब

पति के भाग जाने के बाद भी दोनों महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट कुछ देर तक चलती रही। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को शांत कराया। हालांकि, जैसे-जैसे वहां भीड़ जुटनी शुरू हुई, पत्नी और प्रेमिका दोनों चुपचाप मौके से निकल गईं। यह पूरा मामला अब क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बन चुका है।

Published on:
11 Dec 2025 05:42 pm