रतलाम

मोदी सरकार की इंदौर, उज्जैन व रतलाम को बड़ी सौगात

अब तक आपको पानी के बिल हो या बिजली का बिल जमा करना हो, लंबी-लंबी लाइन में लगना होता था। अब जल्दी इससे मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए इंदौर, उज्जैन व रतलाम के लोगों को बड़ी राहत दे दी है। इसके लिए योजना की मंजूरी हो गई है व अगले छह माह में इसको पूरा करने की बात की जा रही है।

3 min read
Jan 11, 2020

रतलाम. अब तक आपको पानी के बिल हो या बिजली का बिल जमा करना हो, लंबी-लंबी लाइन में लगना होता था। अब जल्दी इससे मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए इंदौर, उज्जैन व रतलाम के लोगों को बड़ी राहत दे दी है। इसके लिए योजना की मंजूरी हो गई है व अगले छह माह में इसको पूरा करने की बात की जा रही है।

रेलवे स्टेशन को डिजिटल
अगले छह माह में रतलाम, इंदौर व उज्जैन के रेलवे स्टेशन को डिजिटल किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने बुधवार को योजना को मंजूरी दे दी है। योजना अंतर्गत यात्रियों सहित अन्य को पानी के बिल भरने, बिजली के बिल भरने, टैक्स जमा करने सहित अन्य अनेक प्रकार की सुविधा इन डिजिटल सेंटर से मिलेगी। इसके अलावा प्रोजेक्टर पर ३डी तकनीक में देशभर के म्यूजियम भी देखने को मिलेंगे।

यह है योजना
योजना के अनुसार रतलाम, इंदौर व उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रेलवे डिजिटल सेंटर खोलने जा रही है। इस के लिए निजी कंपनी को कार्य दिया जाएगा। कंपनी को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा रेलवे को देना होगा, इसके बदले रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्थान उपलब्ध कराएगी। इसमे केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा राज्यों के अनुसार स्थानीय भाषा में दर्शाया जाएगा। इसके अलावा ई डिजिटल से जुडे़ विभिन्न प्रकार के लाभ आमजन को मिल सकेंगे।

शुरुआत में मिलेंगे यह लाभ
योजना के पहले चरण में जिन तीन रेलवे स्टेशन पर इस योजना को शुरू करना है, वहां पर आमजन को पानी के बिल भरने, बिजली का बिल भरने, मोबाइल से लेकर विभिन्न कंपनियों के सेटेलाइट टीवी को रिचार्ज करना, आयकर जमा करना, जीएसटी भरना सहित अन्य सुविधा मिलेगी। इसके अलावा छात्र विभिन्न रोजगार से जुडे़ फॉर्म भी भर सकेंगे। इतना ही नहीं, ट्रेन के आने-जाने की जानकारी, टिकट की उपलब्धता, आधार को पेन कार्ड से लिंक करना, बैंक से लिंक करना, फंड का ट्रांसफर करना, बैंक से जुडे़ विभिन्न कार्य करने की सुविधा भी मिलेगी।

स्टेशन पर 3डी म्यूजियम
इतना मात्र के अलावा यात्री को बड़े प्रोजेक्टर में 3डी तकनीकी से रेलवे के म्यूजियम भी नजर आएंगे। इससे रतलाम में बैठकर यात्री देशभर के रेलवे म्यूजियम को नि:शुल्क 3डी तकनीक के प्रोजेक्टर पर देख सकेंगे। इसके लिए रेलवे वेंडर को स्थान उपलब्ध कराएगी। इन सब के लिए रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद अब रेलटेल ने योजना पर काम की शुरुआत कर दी है।

मंजूरी हो गई, जल्दी कार्य की शुरुआत
थ्री डी तकनीक का रेलवे म्यूजियम सहित विभिन्न प्रकार के डिजिटल कार्य एक सेंटर पर होंगे। इसके लिए मंजूरी हो गई है। रतलाम, इंदौर व उज्जैन में योजना के पहले चरण में कार्य होगा।
- संजीव मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक, रेलटेल, मुंबई मुख्यालय

IMAGE CREDIT: patrika
Published on:
11 Jan 2020 11:45 am
Also Read
View All