रतलाम। नगर व आसपास के 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले हिंदी फिल्मी गाने सुनने के शौकिन लोगों के लिए खुश खबरी है। आकाशवाणी केंद्र ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है, जल्द ही शहरवासियों को एफएम की सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। मार्च माह से इसका लाभ रतलाम व आसपास के जावरा, बिलपांक, सैलाना, बाजना, धराड़ आदि क्षेत्र के लोगों को मिलने लगेगा।