रतलाम

149 वर्ष बाद बन रहा चंद्र ग्रहण पर दुर्लभ योग, आपकी राशि पर होगा इस तरह असर

इस घटना से भूकंप, ज्वालामुखी, आतंक की घटना में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा विभिन्न राशि वालों पर भी इसका असर होगा।

3 min read
Jul 06, 2019
lunar eclipse 2019

रतलाम। आगामी 16-17 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर 149 वर्ष बाद चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse 2019 ) का योग बन रहा है। आमतोर पर गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजा पाठ आमजन करते है। चंद्र ग्रहण होने के चलते इस दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से सूतक लगेगा। इसके चलते गुरु पूर्णिमा पर असर पडेग़ा। इस बार 149 वर्ष बाद ग्रहण पर दुर्लभ योग बन रहा है। इसके पूर्व 12 जुलाई 1870 को ये योग बना था। इस घटना से भूकंप , ज्वालामुखी, आतंक की घटना में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा विभिन्न राशि वालों पर भी इसका असर होगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने पैलेस रोड में भक्तों को कही।

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि 16 जुलाई की मध्यरात्रि को ग्रहण शुरू होगा। अंगे्रजी तारीख के अनुसार 17 जुलाई को ग्रहण होगा। रात 1 बजकर 31 से तड़के 4 बजकर 31 तक रहेगा। इस ग्रहण का असर भारत में भी होगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लगने वाला यह ग्रहण धनु राशि में होगा। 2019 में कुल 2 चंद्र ग्रहण हैं। जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लग चुका है। जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण था और अब जुलाई में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है।

पिछले वर्ष भी था खग्रास ग्रहण
इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व वाले दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। गुरु पूर्णिमा पर यह लगातार दूसरे साल चंद्र ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर ही खग्रास चंद्रग्रहण था। क्योंकि ग्रहण से पहले सूतक लग जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा के कार्यक्रम सूतक लगने से पहले तक ही होंगे। भारतीय ज्योतिष अनुसार सूतक के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। एक दुर्लभ योग इस बार के चंद्र ग्रहण पर बन रहा है। जो वर्ष 1870 में 12 जुलाई को यानी 149 साल पहले बना था। जब गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण हुआ था और उस समय भी शनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में स्थित था। सूर्य, राहु के साथ मिथुन राशि में स्थित था।

चंद्र ग्रहण तनाव बढ़ा सकता

शनि और केतु ग्रहण के समय चंद्र के साथ धनु राशि में रहेंगे। जिससे ग्रहण का प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। सूर्य के साथ राहु और शुक्र भी रहने वाले हैं। सूर्य और चंद्र चार विपरीत ग्रह शुक्र, शनि, राहु और केतु के घेरे में रहेंगे। इस दौरान मंगल नीच का रहेगा। ग्रहों का यह योग और इस पर लगने वाला चंद्र ग्रहण तनाव बढ़ा सकता है। ज्योतिष अनुसार भूकंप का खतरा रहेगा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने के योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा आतंक बढेग़ा, लेकिन जितना बढेग़ा, उससे अधिक ताकत से सरकार इसका दमन करेगी।

राशि अनुसार होगा असर
मेष राशि को लाभ, वृषभ राशि को धन का लाभ, मिथुन राशि को प्रेम में सफलता, कर्क राशि को आर्थिक लाभ, सिंह राशि को धन से लेकर भूमि का लाभ, कन्या राशि को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, तुला राशि वाले विशेष रुप से वाहन धीरे चलाए, वृश्चिक राशि वाले आंख की बीमारी से सावधान रहे, धनु राशि वालों को तनाव, मकर राशि वालों को धन का लाभ, कुंभ राशि वालों को पड़ोसी या रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा तो मीन राशि वालों को हर मोर्चे पर लाभ होगा।

Published on:
06 Jul 2019 01:54 pm
Also Read
View All