script16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, राशि अनुसार जरूर करें उपाय | Rashi Ke Anusar Chandra Grahan 2019 Ke Upay | Patrika News
रतलाम

16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, राशि अनुसार जरूर करें उपाय

रतलाम। इस बार 16 व 17 जुलाई की रात गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण आ रहा है। ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को मंगलवार के दिन से शुरू हो जाएगा। 16 जुलाई की मध्यरात्रि 1 बजकर 32 मिनट से 17 जुलाई को तड़के 4 बजकर 30 मिनट तक चंद्र ग्रहण का असर रहेगा। ग्रहण का असर राशि पर सकारात्मक से लेकर नकारात्मक होता है। इसलिए बेहतर है कि हर राशि वाले ग्रहण के एक दिन पूर्व ही अलग-अलग उपाय करें तो उनको ग्रहण के बुरे प्रभाव का असर नहीं होगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने भक्तों को कही।

रतलामJun 27, 2019 / 10:50 am

Ashish Pathak

Lunar Eclipse 2019

chand se tej chamkegi inki kismat, aaj ka panchang

ज्योतिषी रावल ने कहा कि आकाशगंगा में होने वाले ग्रहण का असर जीव जंतु से लेकर पहाड़, जंगल व संसार में रहने वाले हर मनुष्य पर होता है। ज्योतिषियों की नजर 15 दिन में आने वाले दोनों ग्रहण पर है। क्योंकि 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण है तो 16-17 जुलाई को चंद्र ग्रहण है। इस बार चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। चंद्र ग्रहण लगने का समय 16 जुलाई की मध्यरात्रि 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा जो कि करीब 3 घंटे तक रहेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रहण का आपके जीवन पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
यह भी पढे़ं -ECLIPSE 2019 ग्रहण के दिन बदलेगी राहु की चाल, ये राशि वाले रहे सावधान

राशि अनुसार करें ये दान

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है। मेष राशि वालों को अपने छोटे से छोटो कामों के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। मेष राशि के लोग इन मुसीबतों से बचने के लिए गुड़ और मसूर की दाल दान करें। ऐसा करने से उनके शारीरिक पर आने वाली मुसीबत टल सकती है और आर्थिक हानि से भी बच सकते हैं।
यह भी पढे़ं -सिर्फ दस रुपए कीमत का एक पौधा दूर करेगा आपके ग्रह के दोष दूर

वृषभराशि

वृषभ राशि के लोगों अपनी सेहत और संतान पर किसी तरह की कोई मुसीबत आने से बचाने के लिए चंद्र ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। इसके अलावा मंदिर में गुड़ का दान करना न भूलें। इसके अलावा लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ ग्रहण के दिन किया जाना चाहिए।
यह भी पढे़ं -ASTRO TIPS संतान को तन, मन व धन का लाभ देता है ये एक मंत्र, प्रतिदिन करने से होता है हर काम आसान

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है और उसके जीवन में कई तरह की मुसीबतें आ सकती हैं। मिथुन राशि के लोग चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए इस दिन गाय को पालक या घास खिलाएं। इसके अलावा वो किसी गऊशाला में जाकर चारा आदि दान कर सकते हैं।
यह भी पढे़ं -चर्म रोग से दूर करती है योगिनी एकादशी, ये करने से होगा लाभ, राशि अनुसार करें उपाय

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण अशुभ रहने वाला है। इसकी वजह से घर में आपसी झगड़ और परिवार में मनमुटाव आ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कर्क राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव व शक्ति की पूजा करें।
यह भी पढे़ं -आज ये करें उपाय: शनि की ऐसे करें आराधना, मिलेगी सफलता

सिहं राशि

सिहं राशि के लोग चंद्र ग्रहण के अशुभ परिणामों से बचने के लिए गायत्री मंत्र के 21 माला का जाप प्रतिदिन करें। इसके अलावा ग्रहण लगने के समय मंत्र का भी जाप करें। इससे उनको नुकसान से बचाव व अर्थ का बड़ा लाभ होगा।
यह भी पढे़ं -ग्रहण की रात करें इन मंत्रों का जप, हो जाएगी हर बाधा दूर

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण अशुभ ही होने वाला है। हालांकि कन्या राशि के लोगों पर ग्रहण का अच्छे और बुरे दोनों परिणाम देखने को मिलेंगे। कन्या राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय के रूप में किसी भी किन्नर को हरे रंग का चूडि़यां दान करें, तो लाभ होगा।
यह भी पढे़ं – 15 दिन में दो ग्रहण, एक अमावस्या को तो दूसरा पूर्णिमा को, भूलकर मत करना ये 5 काम

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ होगा। इस राशि के सूतकों को चारों तरफ से फायदा मिल सकता है, हालांकि उसका धन ज्यादा जरूर खर्च हो सकता है। इसके लिए तुला राशि के लोग श्री सूक्त के 11 पाठ जरूर करें। इससे उनको लाभ अधिक होगा।
यह भी पढे़ं -Lunar Eclipse 2019: पूर्णिमा को आ रहा चंद्र ग्रहण, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण लगने से पहले हनुमान जी की आराधना नियमित करें। इस राशि वालों को ग्रहण का सूतक लगने से पहले मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के सामने घी के दिए जलाने चाहिए।
यह भी पढे़ं -यात्री चाहे कितने बीमार हो, ये 14 ट्रेन नहीं रुकती 526 किमी के रास्ते में

धनु राशि

धनु राशि के लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ सकता है व उसके जीवन में कई तरह की मुसीबतें आ सकती हैं। परिवार और जीवनसाथी के संग दूरियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में धनु राशि के लोग ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें गाय को हरा चारा जरूर खिलाए।
यह भी पढे़ं -आज से 15 दिन 5 राशि वाले रहे सावधान, क्योंकि 24 डिग्री पर रहेंगे 7 ग्रह

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव काफी बेहतर प्रभाव होने वाला है। मकर राशि के लोगों के स्वास्थ्य का लाभ होगा। इसके अलावा परिवार में तनाव समाप्त होगा। मकर राशि के लोग ग्रहण के दौरान सुंदरकांड का पाठ जरूर करें और काले तिल का भी दान करें।
यह भी पढे़ं -2 जुलाई को आ रहा सूर्य ग्रहण, राशियों पर होगा यह असर

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों पर भी चंद्र ग्रहण का बुरा असर हो सकता है। ग्रहण की वजह से कुंभ राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है। शारीरिक संबंधित मुश्किलें आ सकती हैं। ग्रहण के हर तरह से उपाय से बचने के लिए कुंभ राशि के सूतक हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
यह भी पढे़ं – मेडिकल कॉलेजों में सीटों को लेकर निर्णय इसी माह

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस दिन इन राशि के लोगों का हर जगह से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। वहीं अपने दिन को और भी शुभ बनाने के लिए मीन राशि के लोग इस दिन विष्णु भगवान की पूजा जरूर करें और गरीब बच्चों में केले बांटें।

Home / Ratlam / 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, राशि अनुसार जरूर करें उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो