मिथुन राशि में होने वाले सूर्य ग्रहण का असर मेष से लेकर मीन राशि तक होगा। इसमे मेष राशि को लाभ से दूर, वृषभ राशि को अधिक व्यय, मिथुन राशि को अनेक प्रकार की अचानक होने वाली बीमारी, कर्क राशि को यात्रा में नुकसान, सिंह राशि को अपमान, कन्या राशि को कार्यक्षेत्र में नुकसान, तुला राशि को भाग्य में परेशानी, वृश्चिक राशि को अचानक रोग, धनु राशि को जीवनसाथी से विवाद, मकर राशि को शत्रु से जीत, कुंभ राशि को सर्व क्षेत्र में जीत व मीन राशि वालों को दिल की बीमारी का भय रहेगा।