सूर्य व चंद्र ग्रहण का असर अलग-अलग होगा। मीन लग्न पर सूर्य ग्रहण होगा। मिथुन राशि पर होने वाले इस ग्रहण आद्रा नक्षत्र में होगा। मिथुन राशि में सूर्य, शुक्र, राहु व चंद्र की उपस्थिति रहेगी। 2 जुलाई को अमावस्या है, ये ग्रहण भारत में आतंकी घटनाओं की वृद्धि तो करेगा साथ ही विभिन्न प्रकार का असंतोष बढ़ाएगा। इसी प्रकार चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की रात होगा। रात 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 1 बजे तक होने वाले इस ग्रहण का मोक्षकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट का रहेगा।