विधायक काश्यप ने कहा कि रतलाम जिले में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर जो रिकार्ड बनाए हैं। सदस्यता अभियान में भी ऐसे ही परिणाम देकर रतलाम जिला नया इतिहास बनाएगा। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो सपना देखा है, उसको हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। एक-एक कार्यकर्ता को इसके लिए काम करना होगा। इन बैठकों में जिला सदस्यता अभियान प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने सदस्यता अभियान की रूप रेखा पर प्रकाश डाला।