रतलाम

रतलाम में सीएम आज करेंगे पांच किसानों से ऑनलाइन संवाद

बलराम कृषि महोत्सव 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषकों को संबोधित, प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ प्रगतिशील किसानों का किया जाएगा सम्मान
2 min read
CM Dr. Mohan Yadav Balaram Agriculture Festival ratlam news
बलराम कृषि महोत्सव 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषकों को संबोधित, प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ प्रगतिशील किसानों का किया जाएगा सम्मान

रतलाम. महू-नीमच रोड कृषि उपज मंडी में बुधवार को बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषकों को संबोधित कर पांच किसानों से संवाद भी करेंगे।

तैयारी के अंतर्गत मंगलवार दोपहर उपसंचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल, आत्मा परियोजना संचालक निर्भय सिंह नर्गेश, सहायक संचालक भीका वास्के, मंडी सहायक सचिव राजेंद्र कुमार व्यास आदि में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्था का जायजा लिया।

मेधावी विद्यार्थी किसान होंगे सम्मानित
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भगवानसिंह अर्गल ने बताया कि महोत्सव में जिले की समस्त तहसीलों से लगभग 4 से 5 हजार कृषकों की सहभागिता रहेगी। जिले के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जिले के दस प्रगतिशील किसानों मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा।

विभागों की लगेगी प्रदर्शनी, करेंगे नवाचारों का प्रदर्शन
कृषि एवं आत्मा, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, सहकारिता, उद्यानिकी, जल संसाधन, मत्स्य, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिले के प्रगतिशील कृषक भी अपनी उन्नत कृषि तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।

कृषक-मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
महोत्सव के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से जिले के प्रगतिशील कृषकों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उप संचालक कृषि अर्गल ने जिले के समस्त कृषकों से आग्रह किया है कि वे बलराम कृषि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कृषि की आधुनिक तकनीकों, जैविक खेती एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करें।

कृषि उपज मंडी रतलाम में होगा बलराम महोत्सव का आयोजन
7 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी रतलाम के प्रांगण में बलराम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऑनलाइन माध्यम से जिले के पांच किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में जिलेभर से किसान शामिल होंगे। उक्त आयोजन के संबंध में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Updated on:
06 Oct 2026 10:22 pm
Published on:
06 Oct 2026 10:11 pm