रतलाम

दादा की प्रेरणा काम आई पाटीदार ने प्रदेश में चौथी रैंक पाई

रतलाम के डेलनपुर गांव के युवा ने हासिल की राज्य स्तरीय चौथी रैंक, 2021 से राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में लगातार कर रहे थे प्रयास
2 min read
Assistant Registrar Exam in Patidar ratlam news
रतलाम के डेलनपुर गांव के युवा ने हासिल की राज्य स्तरीय चौथी रैंक, 2021 से राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में लगातार कर रहे थे प्रयास

रतलाम. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी की ओर से आयोजित सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 में रतलाम जिले के ग्राम डेलनपुर निवासी बनवारी पाटीदार पिता भंवरलाल पाटीदार ने शानदार सफलता हासिल की है। 17 मई 2025 को आयोजित परीक्षा का परिणाम 15 सितंबर को शाम 5 बजे घोषित हुआ। इसमें बनवारी ने प्रदेश में चौथी रैंक हासिल कर जिले और गांव का नाम रोशन किया। बनवारी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और विशेष रूप से अपने दादा स्वर्गीय वजेराम पाटीदार से मिली प्रेरणा को दिया

लगातार प्रयासों के बाद मिली सफलता
बनवारी की सफलता के पीछे वर्षों की निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ता रही। वे वर्ष 2021 से लगातार राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में शामिल होते आ रहे हैं। लगातार प्रयासों के बाद सहायक कुल सचिव परीक्षा में मिली यह उपलब्धि उनकी मेहनत का परिणाम है।

निरंतर अध्ययन को दिनचर्या का हिस्सा बनाया
बनवारी ने प्रारंभिक शिक्षा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, रतलाम से पूरी की। इसके बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई पूरी की। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने निरंतर अध्ययन और प्रयास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखा।

परिवार का सहयोग दादा की प्रेरणा आई काम
परिवार की बात करें तो पिता भंवरलाल पाटीदार कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता शकुंतला बाई गृहिणी हैं। बड़े भाई सुरेश पाटीदार सिविल इंजीनियर हैं। बनवारी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और विशेष रूप से अपने दादा स्वर्गीय वजेराम पाटीदार से मिली प्रेरणा को दिया। प्रदेश में चौथी रैंक मिलने की खबर सामने आते ही परिवार, परिचितों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने बनवारी को बधाई दी और सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

लगातार प्रयास से मिली बड़ी सफलता
बनवारी वर्ष 2021 से लगातार राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में शामिल होते रहे। कई प्रयासों के अनुभव और निरंतर तैयारी के बाद उन्होंने सहायक कुल सचिव परीक्षा में प्रदेश की चौथी रैंक हासिल की। उनकी सफलता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निरंतर प्रयास की प्रेरक मिसाल है।

Updated on:
16 Sept 2026 11:00 pm
Published on:
16 Sept 2026 10:53 pm