
रतलाम. जिले में स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित जांच और बेहतर मातृ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करना है, लेकिन इसके विपरीत रतलाम में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी में लापरवाही और मातृ स्वास्थ्य सूचकांक में कमजोर प्रदर्शन सामने आया। इसे स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के विभिन्न विकासखंडों और रतलाम शहर में पदस्थ एएनएम तथा सीएचओ को कारण बताओ नोटिस थमाकर जवाब मांगा हैं।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कमजोर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने कार्रवाई की। विभागीय कार्रवाई में गर्भवती महिलाओं का कम पंजीयन, गर्भावस्था की पहली तिमाही में पंजीयन की कमी तथा गर्भावस्था के दौरान चार निर्धारित स्वास्थ्य जांचें पूरी नहीं होने के मामले शामिल हैं। इसके अलावा गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप से जुड़ी स्थिति यानी प्रेग्नेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन पीआईएच की निगरानी में कमजोर उपलब्धि पर भी रतलाम शहर की एएनएम से जवाब मांगा है। बाजना, सैलाना, रतलाम ग्रामीण, आलोट, जावरा सहित शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी इस कार्रवाई के दायरे में आए हैं।
इन कमियों पर कार्रवाई
शहर में इन्हे मिले नोटिस
शहर में गर्भवती माता का कम पंजीयन करने पर एएनएम शोभा बोरडिया दीनदयाल नगर, प्रभावती भंवर करमदी, ज्योति सोलंकी मोमिनपुरा, मंजू जाजोरिया गांधीनगर, संगीता वसुनिया दीनदयाल नगर, नंदनी मोतियानी मुखर्जी नगर, कल्पना पांडे दिलीप नगर, लैला अंजुम मुखर्जी नगर, सुशीला उमावा जवाहर नगर, मीना राजावत गांधीनगर को नोटिस जारी किए हैं।
प्रथम त्रैमास में कम पंजीयन करने पर
प्रथम त्रैमास में कम पंजीयन करने पर शकीला खान, पार्वती निनामा, मीना राजावत, कल्पना पंड्या, सुशीला परमार, सायरा खान, रत्नप्रभा कुमावत, भूरी देवड़ा, सविता देतवाल को नोटिस दिए हैं। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला का प्रेगनेंसी इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन पीआईएच में कम उपलब्धि पर शहर में मीना राजावत, मंजू जाजोरिया, संगीता शर्मा, नंदिनी मोतियानी, संगीता गामड़, सुशीला परमार, रत्न प्रभा कुमावत, मुस्कान मंसूरी एवं सायरा खान को कारण बताओं नोटिस दिए हैं।
इन्हे थमाया नोटिस
गर्भवती माता का पंजीयन कम होने के आधार पर ब्लॉक बाजना अंतर्गत संपत डामर एएनएम उप स्वास्थ्य केंद्र गड़ीगमना, संगीता डोडियार चन्द्रगढ़, सुनीता चौहान भूतपाड़ा, सैलाना अंतर्गत सेवली मईडा अमरगढ़, रमिया निनामा सालरापाड़ा न्यू , पवन मईडा गुडभेली, रजनी मईडा भल्ला का माल, सोना भगोरा बाईडी, रतलाम ग्रामीण चंदन मेहता पलाश, हेमलता गहलोत कनेरी, कांता भंवर शहरी क्षेत्र ताल ब्लॉक आलोट को कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं।
गर्भवती महिलाओं का कम पंजीयन
गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का कम पंजीयन पर एएनएम मोहम्मदी सैयद उप स्वास्थ्य केंद्र कांगसी, ममता सोलंकी बिबड़ौद, चंद्रभागा झारबडे, यशोदा गरवाल देवला, बीना राठौड़ सागोद, पवन मईडा गुडभेली, सीमा नागर ईसरथूनी, दुर्गा मालवीय प्रीतमनगर, बबीता देवड़ा खीरपुर न्यू को नोटिस जारी किए हैं।
गर्भवती महिला की चार से कम जांच करने पर
गर्भवती महिला की चार से कम जांच करने पर एएनएम कांता भंवर शहरी क्षेत्र ताल, सुनीता शक्तावत आलोट, मोहम्मदी सैयद तथा सीमा कटारा कांगसी, चंद्रभागा झारबडे माधवपुर, रमिया निनामा सालरापाड़ा न्यू, सीमा नागर तथा सीएचओ जयंत बघेल ईसरथुनी, सीमा खरे जावरा, संपत डामर तथा सीएचओ सोनी कुरील बाजना, पार्वती चारेल तथा सुमन चौहान सीएचओ छायन न्यू को नोटिस जारी किए हैं।