रतलाम

रतलाम नगर निगम वसूलेगी 13500 रुपए

अब अवैध नल कनेक्शनधारियों के अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन कराए जाएंगे वैध, वसूली जाएगी राशि, साथ ही संबंधित के खिलाफ अब आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाया जाएगा।
2 min read
Illegal water connections news ratlam
अब अवैध नल कनेक्शनधारियों के अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन कराए जाएंगे वैध

रतलाम. अब शहर में चलाए जा रहे अवैध नल कनेक्शनधारियों की खेर नहीं, शहर में अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने करने के लिए नगर निगम वार्ड वार शिविरों का आयोजन कर अवैध को वैध तो करेगा साथ ही संबंधित से 13500 रुपए की राशि वसूली जाकर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।

नगर निगम की ओर से शहर में 1 जुलाई से 11 सितम्बर तक वार्डवार शिविरों का आयोजन किया गया है जिसमें अवैध नल कनेक्शनधारी निर्धारित शुल्क 4,500 रुपए जमा कराकर अपने नल कनेक्शन को अनिवार्य रूप से वैध करवाएं। समयवाधि के बाद अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद किया जाकर संबंधित से 13,500 रुपए की राशि वसूल की जाकर संबंधित के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएंगा।

29 जुलाई को दीनदयाल नगर टंकी
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के लिए वार्ड वार शिविरों के तहत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के लिए 1 से 4 जुलाई गांधी नगर टंकी, वार्ड 5, 6, 7, 8 व 13 के लिए 6 से 11 जुलाई अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में शिविर लगेगा। वार्ड 9, 10, 11 व 12 के लिए 13 से 18 जुलाई कस्तुरबा नगर पानी की टंकी, वार्ड 14, 15 व 48 के लिए 20 से 22 जुलाई सुभाषनगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड 17 के लिए 23 से 25 जुलाई खेतलपुर कम्युनिटी हॉल, वार्ड 18, 19 व 20 के लिए 29 जुलाई को दीनदयाल नगर टंकी के पास शिविर लगेगा।

17 से 19 अगस्त महावीर नगर टंकी
वार्ड 21, 22 व 44 के लिए 30 जुलाई से 1 अगस्त अमृत सागर झोन कार्यालय, वार्ड 23, 24 व 25 के लिए 3 से 5 अगस्त हरमाला पम्प हाउस, वार्ड 26 व 27 के लिए 6 से 8 अगस्त उंकाला कम्युनिटी हॉल, वार्ड 28 के लिए 10 से 11 अगस्त दिलीप नगर कम्युनिटी हॉल, वार्ड 29 के लिए 12 से 13 अगस्त होमगार्ड कॉलोनी कम्युनिटी हॉल, वार्ड 30 व 31 के लिए 17 से 19 अगस्त महावीर नगर टंकी पर शिविर लगाया जाएगा।

10 से 11 सितंबर को गोशाला टंकी कार्यालय
वार्ड 32, 33, 34 व 35 के लिए 20 से 22 अगस्त पोलोग्राउण्ड टंकी, वार्ड 36, 37 व 38 के लिए 24 से 25 अगस्त जमातखाना तलैया के पास, वार्ड 39, 40, 41 व 42 के लिए 31 जुलाई 3 सितम्बर थावरिया बाजार टंकी, वार्ड 43, 45 व 49 के लिए 7 से 9 सितम्बर माहेश्वरी धर्मशाला व वार्ड 16, 46 व 47 के लिए 10 से 11 सितम्बर गोशाला टंकी पर कार्यालय समय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Updated on:
29 Jun 2026 10:13 pm
Published on:
29 Jun 2026 10:12 pm