रतलाम

रतलाम में मुफ्त राशन पर अमीरों का कब्जा, 530 को नोटिस

कंपनी डायरेक्टर, बड़े टर्नओवर वाले कारोबारी और केंद्र सरकार के कर्मचारी भी ले रहे थे गरीबों का राशन भोपाल से प्राप्त डाटा अनुसार रतलाम जिले के अपात्रों पर प्रशासन का शिकंजा, 515 नोटिस डाउनलोड, जवाब नहीं दिया तो राशन सूची से कटेगा नाम
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 10:17 PM IST
ration shop, fair price ratlam news
कंपनी डायरेक्टर, बड़े टर्नओवर वाले कारोबारी और केंद्र सरकार के कर्मचारी भी ले रहे थे गरीबों का राशन भोपाल से प्राप्त डाटा अनुसार रतलाम जिले के अपात्रों पर प्रशासन का शिकंजा, 515 नोटिस डाउनलोड, जवाब नहीं दिया तो राशन सूची से कटेगा नाम

रतलाम। जिले में मुफ्त राशन पर अमीरों का कब्जा और गरीबों के हक का मुफ्त राशन अपात्रों तक पहुंचने का मामला सामने आया हैं। भोपाल से जिला आपूर्ति विभाग पहुंचे डाटा अनुसार गरीबों का राशन कंपनी डायरेक्टर, बड़े टर्नओवर वाले कारोबारी और केंद्र सरकार के कर्मचारी भी ले रहे है। जिले के अपात्रों पर प्रशासन का शिकंजा, 515 नोटिस डाउनलोड, जवाब नहीं दिया तो राशन सूची से नाम कटेगा।

आय और व्यावसायिक स्थिति के लिहाज से सक्षम होने के बावजूद सरकारी राशन का लाभ लेने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। राइटफुल टारगेटिंग ऑफ बेनिफिशियरी अभियान के अन्तर्गत भोपाल से प्राप्त डाटा अनुसार रतलाम जिले के अब तक 530 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 515 नोटिस डाउनलोड हो चुके हैं, जबकि 15 शेष हैं।

जांच में चौंकाने वाली स्थिति

जांच में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। मुफ्त राशन लेने वालों में कंपनी के डायरेक्टर, 25 लाख रुपए से अधिक जीएसटी टर्नओवर वाले कारोबारी और केंद्र सरकार के कर्मचारी तक शामिल हैं। यानी जिन लोगों की आर्थिक स्थिति उन्हें सरकारी सहायता की पात्रता से बाहर कर सकती है, वे भी गरीबों के लिए संचालित योजना का लाभ उठा रहे थे।

23 सरकारी कर्मचारी भी शामिल

आंकड़ों के मुताबिक कंपनी डायरेक्टर श्रेणी में 182 में से 179, 25 लाख रुपए से अधिक जीएसटी टर्नओवर वाले 325 में से 314 और केंद्र सरकार के कर्मचारियों की श्रेणी में 23 में से 22 नोटिस डाउनलोड हो चुके हैं।

जिले छह जनपद पंचायतों में नोटिस

जिले की सभी छह जनपद पंचायतों आलोट, बाजना, जावरा, पिपलौदा, रतलाम और सैलाना में नोटिस डाउनलोड करने का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शहरी निकायों में भी अधिकांश जगह कार्रवाई पूरी कर ली गई है। हालांकि नगर परिषद् धामनोद में 9 और नामली में 6 नोटिस अब तक डाउनलोड नहीं हुए हैं।

इनका कहना है…

नोटिस मिलने के बाद संबंधित हितग्राहियों से जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने अथवा अपात्रता सामने आने पर राशन पात्रता समाप्त कर सूची से नाम हटाया जाएगा। उद्देश्य साफ है कि सरकारी राशन का लाभ उन्हीं जरूरतमंद परिवारों को मिले, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।
मुकेश चौहान, सहायक आपूर्ति अधिकारी

किस श्रेणी में कितने अपात्र चिन्हित

श्रेणी नोटिस डाउनलोड
कंपनी डायरेक्टर 182 179
25 लाख से अधिक टर्नओवर 325 314
केंद्र सरकार के कर्मचारी 23 22
कुल 530 515

जिले में राशन प्राप्त करने वालों को पहुंचेंगे नोटिस

क्षेत्र टोटल कम्पनी डायरेक्टर 25 लाख वाले केंद्रीय कर्मी
जनपद पंचायत, आलोट 30 05 24 01
जनपद पंचायत, बाजना 47 35 11 01
जनपद पंचायत, जावरा 34 09 25 00
जनपद पंचायत, पिपलौदा 41 18 21 02
जनपद पंचायत, रतलाम 116 43 69 04
जनपद पंचायत, सैलाना 33 23 10 00
नगर निगम, रतलाम 154 43 100 11
नगर पालिका, जावरा 35 02 31 00
नगर परिषद्, धामनोद 09 01 08 00
नगर परिषद्, आलोट 10 00 10 00
नगर परिषद्, बड़ावदा 03 00 03 00
नगर परिषद्, नामली 06 02 03 01
नगर परिषद्, सैलाना 08 01 06 01
नगर परिषद्, ताल 04 00 04 00

Updated on:
28 Nov 2026, 10:17 PM IST
Published on: